ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

कनाडा में निर्वासन का सामना कर रहे छात्रों के मामले में प्रगति कुछ को मिली राहत

 कनाडा में निर्वासन का सामना कर रहे भारतीय छात्रों के मुद्दे पर थोड़ी सफलता मिलती दिख रही है। सूत्रों के मुताबिक हाल ही में कुछ छात्रों को उनके निर्वासन नोटिस पर स्थगन आदेश मिला है। बता दें कि भारत लगातार इस मुद्दे पर कनाडा से बात कर रहा है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी अपने कनाडाई समकक्ष के साथ इस मामले को उठाया था। भारत ने कनाडाई अधिकारियों से बार-बार निष्पक्ष रहने का आग्रह किया गया, क्योंकि छात्रों की गलती नहीं थी।

क्या है मामला?

सूत्रों के मुताबिक, कुछ भारतीय छात्रों को कनाडा में कथित रूप से फर्जी प्रवेश पत्र जमा करने को लेकर निर्वासन की धमकी दी गई थी। लेकिन ये संख्या मीडिया में प्रचारित 700 से काफी कम है। इनमें से ज्यादातर छात्र 2017-2019 के दौरान कनाडा गये थे। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद कुछ ने वर्क परमिट हासिल किया, तो कुछ ने पढ़ाई जारी रखी। कनाडा सरकार का यह कदम स्वागत योग्य है, क्योंकि भारत ने लगातार उनसे मानवीय दृष्टिकोण अपनाने और छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखने की अपील की थी।

राहत मिलने की उम्मीद

भारत लगातार कनाडा के अधिकारियों के साथ इस मामले को उठाता रहा है। अप्रैल में विदेश मंत्रालय के सचिव ने अपनी यात्रा के दौरान इसे उठाया था। वहीं, टोरंटो में भारतीय कान्सुलेट, इनमें से ज्यादा छात्रों से मिल चुके हैं। बता दें कि ज्यादातर छात्र टोरंटो में ही रहते हैं। इस दौरान कनाडा के अधिकारियों से बार-बार निष्पक्ष रहने और मानवीय दृष्टिकोण अपनाने का आग्रह किया गया क्योंकि इसमें छात्रों की कोई गलती नहीं थी। दूसरी ओर कनाडाई प्रणाली में भी कुछ खामियां थीं, जिसके कारण छात्रों को वीजा मिल गया और एडमिशन की अनुमति दी गई। इसी वजह से कनाडाई सांसदों ने छात्रों का समर्थन किया है। कनाडा के प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भी छात्रों के साथ उचित और न्यायपूर्ण व्यवहार की जरूरत पर बल दिया है।

Related Articles

Back to top button