ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

रीवा संभाग की 1126546 बहनें लाड़ली बहना योजना से लाभान्वित

रीवा। लाड़ली बहना योजना की प्रथम किश्त प्रदान की गई। जबलपुर में राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिंगल क्लिक के माध्यम से लाड़ली बहना योजना से लाभान्वित बहनों के खाते में एक-एक हजार रुपये डाले। 11 लाख 26 हजार 546 बहनों के खाते में राशि प्राप्त हुई।

रीवा संभाग के कमिश्नर अनिल सुचारी ने जानकारी दी है कि रीवा में सर्वाधिक 3 लाख 83 हजार 693 पात्रों को योजना से लाभान्वित किया गया। सतना जिले में 3 लाख 60 हजार 682, सीधी जिले में एक लाख 99 हजार 552 तथा सिंगरौली जिले में एक लाख 82 हजार 619 महिलाओं के खाते में लाड़ली बहना योजना की राशि डाली है। जिन पात्र महिलाओं के खातों में आधार सीडिंग न होने अथवा बैंक खाता डीबीटी न होने से आज राशि का अंतरण नहीं हो पा रहा है। उनमें कमियों को दूर करके शीघ्र ही राशि जारी की जाएगी। सभी पात्र महिलाओं को 20 जून तक एक हजार अनिवार्य रूप से प्राप्त हो जाएंगे।

Related Articles

Back to top button