ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
देश

अब Twitter से भी होगी कमाई एलन मस्क का ऐलान कंटेंट क्रिएटर्स को मिलेंगे विज्ञापन के पैसे

सोशल मीडिया पर सक्रिय रहनेवालों और कंटेंट डालने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। अब वे ट्विटर पर डाले गये अपने कंटेन्ट से कमाई कर सकते हैं। एलन मस्क ने इसका एलान करते हुए कहा कि उनकी कंपनी ट्विटर कुछ हफ्तों में अपने प्लेटफॉर्म पर क्रिएटर्स को उनके कंंटेंट पर मिले विज्ञापनों के लिए पेमेंट करना शुरू कर देगाी। शुरुआत में ट्विटर ने क्रिएटर्स को पेमेंट करने के लिए 5 मिलियन डॉलर का फंड अलग से रखा है।

इसके लिए कुछ शर्तें भी

लेकिन इसकी फायदा सभी को नहीं होगा। ये पेंमेंट की सुविधा सिर्फ ब्लू टिक वाले यूजर्स के लिए होगी। मस्क ने कहा कि कुछ हफ्तों में, एक्स/ट्विटर क्रिएटर्स को उनके जवाबों में दिए गए विज्ञापनों के लिए भुगतान करना शुरू किया जाएगा। लेकिन सिर्फ वेरिफाइड यूजर को दिए जाने वाले विज्ञापन ही वैलिड माने जाएंगे। आपको बता दें, कि ट्विटर जुलाई से न्यूज पब्लिशर्स को एक क्लिक के साथ प्रति लेख के आधार पर यूजर्स से सब्सक्रिप्शन लेने की भी परमिशन देगा।

क्रिएटर्स के पास कई विकल्प

बता दें कि अब तक कंटेंट क्रिएटर्स मेटा प्लेटफॉर्म्स इंस्टाग्राम और फेसबुक के जरिए कमाई करते थे लेकिन अब ट्विटर भी क्रिएटर्स को उनके बेहतरीन काम के लिए पैसे देगा। यानी सोशल मीडिया पर कमाई से विकल्प बढ़नेवाले हैं।एलन मस्क ने ये भी कहा कि यह प्लेटफॉर्म कंटेंट क्रिएटर्स को सब्सक्राइबर्स (जो ऑप्ट इन करते हैं) के ईमेल एड्रेस भी मुहैया कराएगा, ताकि क्रिएटर्स इस प्लेटफॉर्म को आसानी से छोड़ सकें और अपने सब्सक्राइबर्स को अपने साथ ले जा सकें।

कैसे हासिल करें ब्लू टिक?

अगर आपके पास ब्लू टिक है और आप एक कंटेंट क्रिएटर हैं तो आप भी जल्द ट्विटर के जरिए कमाई कर पाएंगे। लेकिन अगर आपने ट्विटर की ब्लू मेंबरशिप नहीं ली है तो आपको पेड सब्सक्रिप्शन खरीदना होगा। बता दें कि ट्विटर ब्लू टिक के लिए यूजर्स से हर महीने राशि चार्ज करती है। भारत के लिए यह करीब 900 रुपये प्रति महीना है।बता दें कि ट्विटर के वर्तमान में 2,378 लाख मोनेटाइजेशन योग्य डेली एक्टिव यूजर हैं।

Related Articles

Back to top button