ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

मुरैना: ग्राम देवरी पड़ाव के नौजवान अन्तर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल प्राप्त कुलदीप डंडोतिया को पूर्व विधायक गजराज सिंह सिकरवार ने गांव पहुंचकर सम्मानित किया।

मुरैना: सुमावली विधान सभा के ग्राम देवरी पड़ाव के एक नौजवान द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल प्राप्त कर ना सिर्फ गाँव का बल्कि प्रदेश का नाम गौरान्वित किया है ग्राम देवरी पड़ाव के बृजराज डण्डोतिया जी के पुत्र कुलदीप डण्डोतिया द्वारा साउथ अफ्रीका में पावरवेट लिप्टिंग विश्व चैम्पियन में सिल्वर मेडल प्राप्त कर देश का नाम रोशन किया है। आज उनके निवास पर पूर्व विधायक गजराजसिंह सिकरवार, कर्मचारी कॉंग्रेस के नेता वृजेन्द्रसिंह सिकरवार शिक्षक पूर्व सरपंच कप्तानसिंह परमार, जगदीश शर्मा जी, सुबोध शर्मा जी, सुल्तानसिंह सिकरवार, रामकुमार शर्मा, प्रदीप जादौन, ऋषि भारद्वाज, सहित अनेक लोगों द्वारा कुलदीप डण्डोतिया एवं उनके परिवार जनो का माला पहनाकर सॉल, श्रीफल एवं सहयोग राशि अर्पित कर स्वागत सम्मान किया। श्री सिकरवार ने राज्य शासन से अनुरोध किया है कि ग्रामीण क्षेत्र की उदीयमान प्रतिभाओं का संरक्षण कर उन्हें किसी विभाग के अधिकारी के रूप में नियुक्त कर उत्साहित करने में सहयोग करें जिससे ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में प्रतिस्पर्धा कर खेलों में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने के अधिक अवसर मिले।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button