ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
देश

बुरहानपुर के नावरा स्कूल में 4 लाख का गबन करने वाला प्रधान अध्यापक गिरफ्तार

बुरहानपुर। पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा के निर्देशन में लालबाग पुलिस ने आदिम जाति कल्याण विभाग के धोखाध़डी व गबन प्रकरण में चौथे आरोपित कैलाश पांचाल को गिरफ्तार किया है। आरोपित द्वारा वर्ष 2012 में ग्राम सीवल में हास्टल अधीक्षक के पद पर रहते हुए 4 लाख रुपए की शासकीय राशि का गबन किया गया था।

जांच प्रतिवेदन के आधार पर थाना लालबाग में धारा 420, 409 आईपीसी का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था। पुलिस द्वारा आरोपित कैलाश पिता इंदर सिंह पांचाल उम्र 54 साल जाति भील निवासी ग्राम सिवल नेपानगर के पास से 4 लाख रुपए नकद जप्त कर किए गए है।

प्रकरण में अब तक 4 आरोपित गिरफ्तार किए जा चुके है। पुलिस अधीक्षक राहुल लोढा ने बताया कि इस मामले में कुछ और आरोपित सामने आए हैं। छानबीन के बाद उनके गिरफ्तारी भी की जाएगी! साथ ही गबन की गई सरकारी राशि को भी बरामद किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button