ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मनोरंजन

रिलीज होगा आज फिल्म ‘आदिपुरुष’ का ट्रेलर

बाहुबली स्टार प्रभास और अदाकारा कृति सेनन स्टारर फिल्म आदिपुरुष का ट्रेलर आज यानी 9 मई को रिलीज होने वाला है। ट्रेलर रिलीज से पहले हैदराबाद में ओम राउत की फिल्म आदिपुरुष की स्पेशल स्क्रीनिंग थिएटर्स में रखी।

इस दौरान फिल्म की एक झलक पाने के लिए थिएटर्स में बेहिसाब भीड़ पहुंची। इस दौरान फिल्म के लीड स्टार प्रभास और कृति सेनन भी नजर आए। दोनों को एक साथ देखकर फैंस काफी खुश दिखे। इसी के साथ ही एक बार फिर से हलचल मच गई है। दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

आदिपुरुष ट्रेलर लॉन्च से पहले एक साथ दिखे प्रभास और कृति

प्रभास और कृति सेनन का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में फिल्म के मेन लीड स्टार्स प्रभास और कृति सेनन को एक साथ देखा जा सकता है। इस दौरान दोनों स्टार इंडियन लुक में नजर आए है। प्रभास ने जहां सफेद संग का शर्ट और पैंट पहना था। वहीं, कृति ने लाइट ब्लू कलर की खूबसूरत नेट की साड़ी कैरी की थी। इस दौरान दोनों बेहद ही खूबसूरत नजर आ रहे थे।

उनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। वीडिया पर कमेंट कर यूजर्स उनकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि कुछ समय पहले खबरें उड़ रही थीं कि प्रभास और कृति एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और दोनों काफी सीरियस भी हैं। हालांकि दोनों की तरफ से इस बात को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

आज रिलीज होग आदिपुरुष का ट्रेलर

आदिपुरुष के डायरेक्टर ओम राउत ने हाल ही में अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर अपनी आने वाली फिल्म आदिपुरुष के ट्रेलर को लेकर एक बड़ी जानकारी शेयर की थी। ओम ने ट्विटर आदिपुरुष का पोस्ट शेयर करते हुए ट्रेलर की रिलीज डेट का ऐलान किया है। ओम राउत ने ट्विटर पर लिखा,‘ट्रेलर 9 मई, 2023 को रिलीज हो रहा है।’ आदिपुरुष 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। ओम राउत के निर्देशन में बनी आदिपुरुष में प्रभास और कृति सेनन के अलावा सैफ अली खान और सनी सिंह भी अहम किरदारों में हैं।

 

Related Articles

Back to top button