ब्रेकिंग
मुरैना सुबह सैर पर निकले डॉक्टर को कार ने मारी टक्कर; मौके पर मौत मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल
मध्यप्रदेश

इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर भीषण सड़क दुर्घटना ग्राम मिंडा निवासी दो युवकों की मौत

अमझेरा। नईदुनिया न्यूज। इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर पंजाबी ढाबे के पास गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे भीषण सड़क दुर्घटना में ग्राम मिंडा के दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक बाइक से अपने घर ग्राम मिंडा लौट रहे थे। इसी दौरान चार पहिया ने बाइक को टक्कर मार दी।

अमझेरा थाना प्रभारी सीबी सिंह ने बताया कि ग्राम मिंडा निवासी 25 वर्षीय सुभाष पुत्र वजेसिंह गंगाजलिया राजपूत व 35 वर्षीय ओंकारसिंह पुत्र शंकरसिंह सुनेर राजपूत बाइक एमपी11, बी2902 से अपने घर ग्राम मिंडा लौट रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रहे चार पहिया वाहन जीजे20, एक्यू2279 ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

इससे बाइक सवार सुभाष व ओंकारसिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए 108 वाहन की सहायता से धार के भोज चिकित्सालय भेजा गया, लेकिन दोनों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। चार पहिया वाहन भी सड़क से नीचे उतरकर खेत में चला गया।

टक्कर से वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ है। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी लगने बाद अमझेरा थाने के एसआइ संदीपसिंह बैस, राकेश कुमार शुक्ला, गणपतसिंह चौहान, राम बैरागी व अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए थे ।

Related Articles

Back to top button