ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

छह साल की बालिका से दादा की उम्र के मकान मालिक ने किया दुष्कर्म गिरफ्तार

भोपाल। निशातपुरा थाना पुलिस ने किराएदार की छह वर्ष की बेटी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में 65 वर्ष के मकान मालिक को गिरफ्तार किया है। घटना का पता तब चला, जब कमर के नीचे दर्द होने पर मां ने बेटी से पूछताछ की।

निशातपुरा थाना पुलिस के मुताबिक क्षेत्र की एक कालोनी में बालिका का परिवार किराए के मकान में रहता है। उस घर में अन्य किराएदारों के अलावा मकान मालिक भी अपने परिवार के साथ रहता है। वह पहले करोंद स्थित गल्ला मंडी में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता था। दो जून की शाम को बालिका घर के सामने खेल रही थी। उसकी मां घर के अंदर काम-काज में व्यस्त थी। इस दौरान बिजली गुल हो गई। अंधेरे का फायदा उठाते हुए घर मालिक बालिक को गोद में उठाकर अपने कमरे में ले गया। उसने बालिका के नाजुक अंगों के साथ छेड़छाड़ की। बालिका रोने लगी, तो उसने डपटकर चुप करा दिया था।

मंगलवार को बालिका को कमर के नीचे दर्द होने पर उसकी मां उसे डाक्टर के पास ले गई। चेक करने के बाद डाक्टर ने बालिका के साथ कुछ गड़बड़ होने की आशंका जताई। मां के पूछने पर बालिका ने घटना के बारे में बताया। बालिका की मां की शिकायत पर पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

सातवीं की छात्रा ने फांसी लगाई

तलैया थाना इलाके में मंगलवार शाम को 13 वर्ष की किशोरी ने घर में फांसी लगा ली। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिलने से खुदकुशी की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार मेगवारपुरा तलैया निवासी श्रृष्टि पुत्री सुनील पतोनिया सातवीं कक्षा में पढ़ाती थी। मंगलवार शाम करीब सवा छह बजे उसने गले में दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। स्वजन उसे फंदे से उतारकर हमीदिया अस्पताल ले गए। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button