ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
धार्मिक

15 जून को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे सूर्य वर्षा के बनेंगे योग जानिए राशियों के मुताबिक क्या पड़ेगा प्रभाव

भोपाल। ग्रहों की चाल व उनकी विभिन्न राशियों में अलग-अलग स्थितियों का हर राशि पर अलग अलग प्रभाव देखने को मिलता है। ज्योतिष शास्त्र में देखा जाए तो ग्रहों की चाल से जीवन की गति निर्धारित होती है। इस बार 15 जून को ग्रहों के राजा सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश कर रहे हैं। वे एक महीने तक इस राशि में रहेंगे। सूर्य और बुध की युति से बुधादित्‍य योग बनेगा, जो बेहद शुभ फलदायी माना जा रहा है।

मां चामुंडा दरबार के पंडित व ज्योतिषाचार्य पंडित रामजीवन दुबे के अनुसार सूर्य देवता को ही ज्योतिष का जनक माना गया है। ये सभी ग्रहों के राजा हैं। इस ग्रह की स्थिति से ही कालगणना की जाती है। दिन-रात से लेकर महीने, ऋतुएं व वर्षों की गणना सूर्य के बिना नहीं की जा सकती है। हर महीने जब सूर्य राशि बदलता है तो मौसम में बदलाव होने लगते हैं। जिससे ऋतुएं भी बदलती हैं। इसी वजह से सूर्य की स्थिति महत्वपूर्ण मानी जाती है। सूर्य के मिथुन राशि में आने के बाद ही वर्षा का मौसम शुरू होता है। आमतौर पर जब सूर्य मिथुन से सिंह राशि तक गोचर करते हैं, तब तक ही वर्षा होती है।

इन राशियों के लिए विशेष शुभ

पंडित जगदीश शर्मा ने बताया कि कुंभ राशि वालों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन बड़ी राहत लेकर आने वाला है। पुरानी समस्याओं से निजात मिलने की उम्मीद रहेगी। संतान संबंधी शुभ सूचना मिल सकती है। अचानक कोई बड़ी समस्या हल होने की संभावना है।

यह समय मेष राशि के लिए शुभ फलदायी बना रहेगा। व्यापार व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी। इसके साथ ही रुके हुए कार्य पूरे होंगे। संतान व मित्रों से शुभ समाचार प्राप्त होंगे, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी।

कन्या राशि के लिए शुभ फलदायी बना रहेगा। उनके सभी कार्य बनते हुए नजर आएंगे। नौकरी व व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ मिल सकता है।

सिंह राशि के लिए यह सूर्य गोचर शुभ माना जा रहा है। कई क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। सामाजिक मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। धन प्राप्ति के नए योग बन रहे हैं। बड़ी उपलब्धि की प्राप्ति होगी।

Related Articles

Back to top button