ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मनोरंजन

शकुनि गूफी पेंटल का निधन महाभारत से घर-घर में मिली थी पहचान

महाभारत के शकुनि का अहम किरदार निभाकर ख्याति प्राप्त करने वाले अभिनेता गूफी पेंटल का निधन हो गया है। Gufi Paintal Passed Away का 78 साल की उम्र मुंबई के अस्पताल में निधन हो गया है। वे बीते कई दिनों से बीमार थे और अस्पताल में भर्ती थे। Gufi Paintal के साथी कलाकार सुरेंद्र पाल ने उनके निधन की पुष्टि की है। मिली जानकारी के मुताबिक आज शाम 4 बजे गूफी पेंटल का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

फरीदाबाद में बिगड़ी थी तबीयत

गौरतलब है कि बीते दिनों गूफी पेंटल जब फरीदाबाद में थे, उस समय उनकी तबीयत बिगड़ गई थी और उन्हें तत्काल इलाज के लिए मुंबई लाया गया था। बीते दिनों टीवी अभिनेत्री टीना घई ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करते हुए फैंस से उनके लिए प्रार्थना करने की अपील की थी।

‘महाभारत’ से घर-घर पहचान मिली

बीआर चोपड़ा के चर्चित टीवी सीरियल महाभारत में शकुनि का अहम किरदार निभाकर गूफी पेंटर को ख्याति मिली थी। इससे पहले उन्होंने 1975 में ‘रफू चक्कर’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था और कई चर्तित फिल्मों व टीवी शो में अहम भूमिका निभाई थी। गूफी पेंटल आखिरी बार स्टार भारत के शो ‘जय कन्हैया लाल की’ में नजर आए थे।

Related Articles

Back to top button