ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

दुष्कर्म कर पिता को दी थी जान से मारने की धमकी छात्रा ने पी लिया जहर

खंडवा। जहर पीकर अपनी जाने देने का प्रयास करने वाली छात्रा के होश आने पर दिए बयान ने सनसनी फैला दी है। छात्रा के साथ आरोपित युवक ने छेड़छाड़ करने के साथ ही दुष्कर्म किया था।

छात्रा ने बताया जहर पीने का कारण

छात्रा ने अपने बयान में कहा है कि उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद आरोपित ने उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी थी। इस वजह से उसने जहर पी लिया। पुलिस ने घटना के तीसरे दिन केस दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार किया है।

जिला अस्पताल में जिंदगी की जंग

मामला ग्राम सालई का है। यहां रहने वाली 16 वर्षीय दसवीं कक्षा की होनहार छात्रा ने तीन जून को घर में जहर पी लिया था। पिता ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया था। इसके बाद से छात्रा जिला अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है।

दो दिन बाद हुए छात्रा के बयान

पुलिस ने दो दिन बाद उसके बयान दर्ज किए। पुलिस के अनुसार छात्रा का कहना है कि तीन जून को पिता, मां और छोटा भाई खेत में काम पर गए थे। वह घर में अकेली थी। इस दौरान उसके साथ आए दिन छेड़छाड़ करने वाला आरोपित 21 वर्षीय विकास उर्फ विक्कू पुत्र नरेंद्र राजपूत घर में घुस आया।

उसने पिता को जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ जबरदस्ती खोटा काम किया। इसके बाद वह जान से मारने की धमकी देकर वहां से चला गया।

परिवार की इज्‍जत के डर से पी लिया जहर

उसके जाने के बाद उसने अपने परिवार की इज्जत के डर से जहर पी लिया था। धनगांव पुलिस ने आरोपित विकास उर्फ विक्कू पर दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध किया है। मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

केस दर्ज करने में लग गए तीन दिन

धनगांव पुलिस को इस मामले में केस दर्ज करने में तीन दिन लग गए। तीन जून से छात्रा गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती है। परिवार का कहना है कि इस दौरान छात्रा का बयान तक दर्ज नहीं किया। थाने से एक भी पुलिसकर्मी अस्पताल नहीं आया। तीसरे दिन पुलिस ने आकर छात्रा के बयान दर्ज किए। तब कहीं जाकर प्रकरण दर्ज किया। पुलिस ने इस मामले में गंभीरता नहीं बरती। यह आरोप परिवार के लोगों ने लगाया है।

इनका कहना है

इस मामले को लेकर धनगांव थाना प्रभारी निरीक्षक विजय वर्मा का कहना है कि किशोरी दो दिनों तक बयान देने की स्थिति में नहीं थी। किशोरी के होश आने पर उसके बयान दर्ज किए गए। उसके कथन के अनुसार आरोपित युवक पर दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया।

Related Articles

Back to top button