ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मलाजखंड में बोले-11 जून को खाते में आएगी एक हजार रुपये की राशि

बालाघाट। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना सम्मेलन में शामिल होने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को मलाजखंड पहुंचे। उन्होंने महिला सशक्तीकरण पर जोर देते हुए लाड़ली बहना योजना को क्रांतिकारी योजना बताया। मेरा मकसद, महिलाओं को लखपति क्लब में लाना है। प्रदेशभर में एक करोड़ 25 लाख महिलाओं के आवेदन स्वीकृत हुए हैं। बालाघाट जिले में तीन लाख 41 हजार महिलाओं के फार्म स्वीकृत हुए हैं। योजना के तहत 10 जून को शाम छह बजे के बाद मैं सिंगल क्लिक के माध्यम से सभी पात्र महिलाओं के बैंक खाते में एक हजार रुपये की राशि डालूंगा। ये राशि बैंक खाते में 11 जून को पहुंच जाएगी। इससे पहले 8 जून काे प्रदेशभर में ग्राम सभाएं होंगी। 9 जून को उत्सव कार्यक्रम होगा और 10 जून को शाम 5 से 6 बजे के बीच स्थानीय कार्यक्रम होंगे। चूंकि बैंक में एक हजार रुपये की राशि बैंक बंद होने के बाद हस्तातंरित होगी इसलिए राशि अगले दिन खाते में आएगी।

15 जून से शुरू होंगे पंजीयन

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जो बच्चे 12वीं पास हैं या बीए, आइटीआइ उत्तीर्ण करने के बाद बेरोजगार हैं, उनके लिए प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री सीखो और कमाओ योजना शुरू कर रही है, जिसके पंजीयन 15 जून से शुरू होंगे। इसमें आवेदक को विभिन्न संस्थाओं में न सिर्फ काम सिखाया जाएगा बल्कि काम सीखने के बाद उन्हें वहां नौकरी भी मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि लाड़ली बहना योजना के बाद जल्द ही सरकार लाड़ली बहना सेना बना रही है, जिसके तहत छोटे गांवों में वहां की 11 महिलाएं और बड़े गांवों में 21 महिलाएं सेना में शामिल होंगी, जो स्व-सहायता समूह योजना, कन्यादान योजना, लाड़ली बहना जैसी योजनाओं की देखरेख स्वयं करेंगी।

पढ़ाई के लिए आस्ट्रेलिया जा रहीं काजल को दीं शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने हट्टा की काजल मेश्राम को खगोल विज्ञान में पढ़ाई के लिए आस्ट्रेलिया जाने पर बधाई व शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश को कोई होनहार विद्यार्थी, चाहे वह किसी भी जाति का हो, वर्ग को हो, अच्छी पढ़ाई से वंचित नहीं रहेगा। प्रदेश की भाजपा सरकार ऐसे मेधावी बच्चों की मेडिकल से लेकर इंजीनियरिंग कालेजों की 50 से 60 लाख रुपये की फीस भर रही है। किसी भी प्रतिभावान बच्चे की कालेज फीस उनके माता-पिता नहीं, उनका ये मामा भरेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने काजल मेश्राम को आस्ट्रेलिया जाने को लेकर स्वीकृति पत्र प्रदान किया।

कांग्रेस पर बैगाओं के पैसे छीनने का लगाया आरोप

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस सरकार पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार ने हमारे द्वारा शुरू की गई कई कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया। बैगा व भारिया जाति की महिलाओं को भाजपा सरकार प्रति माह एक हजार रुपये दे रही थी, जिसे कांग्रेस की कमल नाथ सरकार ने बंद कर दिया। कन्यादान योजना में हितग्राहियों के पैसे नहीं दिए। विद्यार्थियों को लैपटाप देने की योजना भी बंद कर दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कमल नाथ ने प्रदेश में किसानों का कर्जा माफ नहीं किया।

भंडारपुर मार्ग पर बनेगा पुल, डिवाइडरयुक्त सड़क

कार्यक्रम में पूर्व विधायक भगत सिंह नेताम ने मुख्यमंत्री से मलाजखंड क्षेत्र में विकास कार्याें की मांग रखी, जिस पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि ग्राम भंडारपुर मार्ग पर उच्च स्तरीय पुल बनाया जाएगा। सुधनवा सिंह नेता महाविद्यालय, मलाजखंड में बाउंड्रीवाल व समतलीकरण के साथ यहां एमएमसी व एमए की कक्षाएं शुरू करने तथा नगर पालिका मलाजखंड से बिरसा तक मार्ग को डिवाइडरयुक्त तथा सौंदर्यीकरण करने की घोषणा की।

Related Articles

Back to top button