ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
महाराष्ट्र

बढ़ेगी नवविवाहित जोड़ों के लिए सहायता राशि

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को कहा कि सामूहिक विवाह में शामिल नवविवाहित जोड़ों को दी जाने वाली वित्तीय सहायता 10,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये की जाएगी। सीएम शिंदे ने पालघर जिले में आयोजित एक सामूहिक विवाह कार्यक्रम में यह बात कही।

वित्तीय सहायता 25,000 रुपये करेगी सरकार- शिंदे

इस अवसर पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में 325 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सामूहिक विवाह समय की आवश्यकता है, क्योंकि लोग बड़ी शादियों का खर्च नहीं उठा सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार सामूहिक विवाह के दौरान पात्र जोड़ों को दी जाने वाली वित्तीय सहायता 25,000 रुपये करेगी और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे।

150 बिस्तरों की सुविधा वाला ईएसआइएस अस्पताल बन रहा- शिंदे

सीएम एकनाथ शिंदे ने पालघर जिले में विकास परियोजनाओं के बारे में कहा कि इस क्षेत्र में 150 बिस्तरों की सुविधा वाला ईएसआइएस अस्पताल बन रहा है, जो श्रमिक वर्ग की जरूरतों को पूरा करेगा। उन्होंने कहा कि मुंबई महानगर क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) पालघर को विकसित करने के लिए विभिन्न परियोजनाओं पर काम करेगा।

 

Related Articles

Back to top button