ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मध्यप्रदेश

आइआइटी इंदौर को एनआइआरएफ 2023 रैंकिंग में 28वां स्थान

 इंदौर। आइआइटी इंदौर ने सोमवार को जारी किए गए एनआइआरएफ 2023 रैंकिंग में कुल 28वें स्थान पर जगह बनाई हैं। आइआइटी इंदौर ने रिसर्च के मामले में 21वां स्थान हासिल किया है। आइआइटी इंदौर ने इंजीनियरिंग की रैंकिंग में 14वां स्थान हासिल कर लिया है।

एनआइआरएफ 2023 रैंकिंग की ताजा जारी सूची में भोपाल का आइसर ने ओवरआल रैंकिंग में 60वां स्थान हासिल किया है। वहीं आइआइटी इंदौर ने 28वें स्थान पर जगह बनाई है। ग्वालियर का अटल बिहारी वाजपेई मैनेजमेंट संस्थान ने भी एनआईआरएफ रैंकिंग में जगह बनाई है। आइआइटी इंदौर ने रिसर्च की रैंकिंग में 21 वां स्थान हासिल किया है।

आइआइटी इंदौर ने इंजीनियरिंग की रैंकिंग में दो स्थानों की छलांग लगाते हुए 14वें स्थान पर जगह बनाई है। पिछले साल आइआइटी इंदौर 16वें स्थान पर था। डीएवीवी इंदौर 101-150 वाले रैंकिंग में आया है।

मैनिट भोपाल ने इंजीनियरिंग की रैंकिंग में 80 वें स्थान पर जगह बनाई है। इंजीनियरिंग में जबलपुर का भी एक संस्थान है।

वहीं आइआइएम इंदौर एक स्थान फिसल गया है औऱ वह अव आठवीं रैंकिंग पर है। एनएलआईयू भोपाल 18वें स्थान पर है।

Related Articles

Back to top button