ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
देश

ब्वाॅयफ्रेंड के साथ घर से भागी बेटी ने पिता को पहचानने से किया इनकार: परिवार ने मरा घोषित कर छपवाए शोक संदेश, 13 जून को मृत्यु भोज

लवमैरिज करने के बाद एक बेटी द्वारा पिता को पहचनाने का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में एक बेटी ने लवमैरिज करने के बाद अपने ही  परिवार को पहचानने  से साफ इनकार कर दिया। जिसके बाद पिता इतना मायूस और दुखी हुआ कि उसने अपनी जिंदा बेटी के नाम शोक संदेश छपवा दिया।  जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बेटी के घर से भाग जाने के  इस फैसले से परिवार इतना आहत हुआ कि उन्होंने अपनी बेटी को मरा हुआ मान लिया है और उसके नाम का शोक संदेश छपवाया है. इसमें बेटी की मौत हो जाने और 13 दिन बाद गोरनी (मृत्यु भोज) में शामिल होने के लिए लोगों को बुलाया गया है।

पिता द्वारा छपवाए गए शोक संदेश में लिखा है की उनकी बेटी प्रिया जाट का स्वर्गवास 1 जून 2023 गुरुवार को हो गया है और 13 जून को बेटी की मौत के गम में गोरनी यानि मृत्यु भोज का आयोजन किया जाएगा।

दरअसल, हमीरगढ़ थानाप्रभारी भंवरलाल चौधरी ने बताया कि 15 दिन पहले प्रिया जाट के पिता ने थाने में अपनी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जहां पुलिस ने प्रिया को ढूंढा और परिजनों से मिलने के लिए थाने में बुलाया लेकिन प्रिया ने अपने घरवालों को पहचानने से साफ इंकार कर दिया। जानकारी के मुताबिक, प्रिया का उसके प्रेमी के साथ पहले सगाई होकर टूट गई थी जिसके बाद वह फिर से उसी लड़के के साथ घर से भाग गई।

 पुलिस ने जब प्रिया को ढूंढ कर परिजनों के हवाले करने चाहा तो उसने अपने परिजनों को पहचानने से साफ इंकार कर दिया और अपने प्रेमी के साथ चली गई। इसके बाद परिजनों ने कहा कि अब हमारी बेटी तो मर चुकी है और उन्होंने शोक संदेश छपवाते हुए प्रिया को देहांत की खबर सभी रिश्तेदारों को शोक संदेश के जरिए बताई।   वहीं अब जिंदा बेटी के मृत्युभोज का कार्ड अब सोशल मीडिया पर  काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिस पर कुछ लोगों ने लड़की के फैसले पर सवाल उठाये तो वहीं कुछ लोगों ने  पिता के फैसले को गलत बताया।

Related Articles

Back to top button