ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

श्री महाकाल लोक की मूर्तियां गिरने को लेकर उच्च न्यायालय में याचिका दायर करेगी मप्र कांग्रेस

भोपाल। उज्जैन में श्री महाकाल महालोक में स्थापित सप्तऋषि की मूर्तियां गिरने के मामले में न्यायालय की निगरानी में जांच कराने की मांग को लेकर प्रदेश कांग्रेस उच्च न्यायालय में याचिका दायर करेगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ के निर्देश पर वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने इसकी तैयारी कर ली है। पार्टी की मांग निष्पक्ष जांच की है।

श्री महाकाल महालोक में मूर्तियां गिरने को भ्रष्टाचार बताते हुए प्रदेश कांग्रेस ने पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा की अध्यक्षता में विधायकों का जांच दल भेजा था। वर्मा ने पत्रकारवार्ता कर आरोप लगाया था कि मूर्तियां के निर्माण में निविदा शर्तों का उल्लंघन किया गया। रंग भी प्रविधान के अनुसार नहीं लगाए गए।

उधर, लोकायुक्त संगठन ने घटना का संज्ञान में लेते हुए तकनीकी दल जांच के लिए भेजा। सरकार ने भ्रष्टाचार के दावों को सिरे से नकारते हुए नई मूर्तियां स्थापित करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।

वहीं, प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा का कहना है कि श्री महाकाल महालोक में महाभ्रष्टाचार हुआ है। भ्रष्टाचारियों के चेहरे सार्वजनिक होने आवश्यक हैं क्योंकि ये मामला हम सबकी आस्था से जुड़ा हुआ है।

उन्‍होंने कहा कि हम उच्च न्यायालय से निष्पक्ष जांच के लिए गुहार लगाएंगे क्योंकि अन्य जांच एजेंसियां सरकार के अधीन होने से न्याय मिलने की संभावना नहीं है। इसी सप्ताह उच्च न्यायालय में याचिका दायर होगी।

Related Articles

Back to top button