ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
धार्मिक

शनि देव बनाएंगे केंद्र त्रिकोण राजयोग इन 3 राशियों का होगा भाग्योदय चमक उठेगी किस्मत

सनातन धर्म में शनि देव को न्याय का देवता बताया गया है। शनि कर्म के अनुसार जातक को फल प्रदान करते हैं। नवग्रहों में उनका विशेष स्थान है। सूर्य पुत्र शनि देव सबसे धीमी गति से घर बदलते हैं। उन्हें एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने में लगभग ढाई वर्ष का समय लगता है। शनि का गोचर अन्य ग्रहों की तरह सभी राशियों को प्रभावित करता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 17 जून 2023 को रात 10 बजकर 48 मिनट पर शनि देव कुंभ राशि में ही वक्री हो जाएंगे। शनि इस राशि के स्वामी भी हैं। इस अवस्था में वह केंद्र त्रिकोण राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। केंद्र त्रिकोण राजयोग जातक के लिए काफी भाग्यशाली माना जाता है, क्योंकि इस राजयोग के बनने से व्यक्ति का भाग्योदय तो होता ही है। इसके साथ ही पदोन्नति भी होती है। इस शुभ राजयोग के बनने से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं कि किन राशियों के लिए केंद्र त्रिकोण राजयोग शुभ साबित हो सकता है।

मेष

शनि के व्रकी होने से बनने वाले केन्द्र त्रिकोण राजयोग मेष राशि के जातकों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगा। मेष राशि वालों को धन लाभ होने के साथ पदोन्नति मिलने की संभावना है। लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से भी निजात मिलेगी। बिजनेस की बात करें, तो उसमें भी सफलता के साथ अधिक मुनाफा हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीत सकता है।

वृषभ

इस राशि के जातकों के लिए केन्द्र त्रिकोण राजयोग अपार लाभ लेकर आने वाला है। आपके अटके हुए काम पूरे होने लगेंगे। नौकरी की तलाश पूरी होगी। अच्छे ऑफर्स मिलेंगे। आपके कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी आने की संभावना है। परिवार का पूरा साथ मिलेगा। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा।

सिंह

इस राशि के जातकों के लिए केन्द्र त्रिकोण राजयोग शुभ रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होगी। धन लाभ के योग बनेंगे। हर क्षेत्र में सफलता हासिल होगी और बिगड़ते हुए काम एक बार फिर से बनना शुरू हो जाएंगे।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी/ सामग्री/ गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं/ धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।

Related Articles

Back to top button