ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

देवास में मां चामुंडा टेकरी की रोप वे का तार पुली से अलग हुआ सवा घंटे तक फंसे रहे छह दर्शनार्थी

 मध्‍य प्रदेश के देवास जिले के प्रसिद्ध मां चामुंडा टेकरी पर शनिवार शाम रोप वे टावर का तार तेज आंधी और बारिश की वजह से पूली से अलग हो गया। इससे 12 ट्रालियां बीच में फंस गई है। हालांकि केवल दो ट्रालियों में छह दर्शनार्थी ही थे। करीब सवा घंटे की मशक्कत के बाद सभी ट्रालियों को नीचे ले आया गया। दर्शनार्थी सकुशल हैं और मां चामुंडा के दर्शन करने चले गए।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार अनुसार छत्तीसगढ़ का परिवार दर्शनों के लिये टेकरी आया था। 10 लोगों को लेकर भोपाल से वाहन चालक आया था। 6 लोग अन्य ट्रॉली में सकुशल पहुंच गए। तार टूटने से 4 लोगों की ट्रॉली हवा में रह गई। रोप वे की अन्य ट्रालियां खाली होने की जानकारी मिली है। ओडिशा के तीन और आंध्र प्रदेश के तीन यात्री थे। कुल 6 यात्री थे। ये लोग उज्जैन महाकाल दर्शन के बाद महेश्वर, ओम्कारेश्वर होते हुए देवास दर्शन कर भोपाल जाने वाले थे।

2003 में हुआ था भूमिपूजन

रोप-वे प्रोजेक्ट के लिए नगर निगम और त्रेहान कंस्ट्रक्शन कंपनी के बीच 8 अप्रैल 2003 को एग्रीमेंट हुआ था। 4 अगस्त 2003 को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह ने भूमिपूजन किया था। नगर निगम द्वारा अन्य विभागों से एनओसी व परमिशन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद 2010 में काम शुरू हो सका था, लेकिन बजट बढ़ने से एक बार फिर से काम धीमा हो गया। 10 अप्रैल 2017 को पहला ट्रॉयल लिया गया।

जुलाई 2017 में शुभारंभ

14 सालों के इंतजार के बाद आखिरकार जुलाई 2017 में यह रोप-वे शुरू हो गया था। तत्‍कालीन विधायक गायत्रीराजे पवार व महापौर सुभाष शर्मा ने शुभारंभ किया था। मालवा-निमाड़ के इस पहले रोप-वे से श्रद्धालुओं को 300 फुट ऊंची टेकरी पर पहुंचने में अब मात्र 3 मिनट का समय लगता है।

Related Articles

Back to top button