ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
धार्मिक

ज्येष्ठ पूर्णिमा से देवशयनी एकादशी तक जून में होंगे अनेक व्रत-त्योहार जगन्नाथ रथयात्रा का भी छाएगा उल्लास

भोपाल। इस माह कई तीज-त्योहार आएंगे। यह महीना साधना के लिए भी खास होगा। साथ ही जगन्नाथ रथयात्रा का उत्साह भी रहेगा। माह के पहले दिन गुरु प्रदोष का शुभ योग रहा। यह दिन भगवान भोलेनाथ की आराधना के लिए विशेष शुभ माना गया है। इसके बाद चार जून को ज्येष्ठ स्नान-दान पूर्णिमा रहेगी और पांच जून से आषाढ़ माह की शुरुआत हो जाएगी। इस माह में शक्ति की साधना के पर्व गुप्त नवरात्र आएंगे। इसी प्रकार जगन्नाथ रथयात्रा भी पुरी की तर्ज पर निकाली जाएगी। 19 जून से गुप्त नवरात्र शुरू होंगे। नौ दिनों तक श्रद्धालु माता की साधना करेंगे। इसी प्रकार 20 जून को जगन्नाथ रथयात्रा पर्व मनाया जाएगा।

जून माह में शादियों की धूम रहेगी। इस दौरान पूरे माह में 16 शुभ मुहूर्त रहेंगे। 29 जून तक शहर में शादियों के शुभ मुहूर्त रहेंगे। 29 जून को देवशयनी एकादशी के साथ ही विवाह सहित अन्य मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाएगा और विवाह कार्य बंद हो जाएंगे। इस साल सावन माह में अधिकमास रहेगा। इसके कारण दो सावन रहेंगे। ऐसे में इस बार विवाह कार्यों पर चार के बजाय पांच माह का विराम लगेगा और नवम्बर में देवउठनी एकादशी के बाद ही मांगलिक कार्यों की शुरूआत हो पाएगी।

ये पर्व मनेंगे

तीन जून – वट पूर्णिमा

चार जून – स्नानदान पूर्णिमा

सात जून – गणेश चतुर्थी

11 जून – शीतला अष्टमी

14 जून – योगिनी एकादशी

18 जून – स्नान दान अमावस्या

19 जून – गुप्त नवरात्र आरंभ

20 जून – जगन्नाथ रथयात्रा

24 जून – स्कन्द षष्ठी

27 जून – भड़लिया नवमी

28 जून – आशा दशमी

29 जून – देवशयनी एकादशी

डिसक्लेमर – इस लेख में दी गई जानकारी/ सामग्री/ गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं/ धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।

Related Articles

Back to top button