ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
खेल

माही भाई आपके लिए रवींद्र जडेजा ने एमएस धोनी के लिए कही दिल छू लेने वाली बात

 आईपीएल के फाइनल में रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने आखिरी दो गेंदों पर एक चौका और एक छक्का लगाकर चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को चैंपियन बना दिया। जडेजा के शानदार प्रदर्शन के दम पर चेन्नई ने गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) को 5 विकेट से हरा दिया। फाइनल मैच जीतने बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर एमएस धोनी (MS Dhoni) के लिए खास मैसेज किया।

हमनें सिर्फ धोनी के लिए किया- जडेजा

रवींद्र जडेजा ने लिखा कि हमने इसे सिर्फ एमएस धोनी के लिए किया। माही भाई आपके लिए तो कुछ भी। जडेजा का ये मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस ट्वीट पर फैंस जबरदस्त रिस्पॉन्स दे रहे है। उन्होंने जो फोटो शेयर की है। उसमें उनकी पत्नी रिवाबा जडेजा (Rivaba Jadeja) भी नजर आ रही हैं।

चेन्नई को सर जडेजा ने बनाया किंग

फाइनल में रवींद्र जडेजा ने सीएसके को मैच जीताकर एक बार फिर एमएस धोनी का दिल जीत लिया। मैच के बाद धोनी ने जडेजा को गले लगाया और उन्हें गोद में उठा लिया। यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कैसा था मैच का आखिरी पल

चेन्नई सुपर किंग्स को आखिरी दो गेंदों पर 10 रन चाहिए। रवींद्र जडेजा ने चौका लगाया और सीएसके ने पांचवां आईपीएल खिताब जीता। एमएस धोनी शून्य पर आउट के बाद चुपचाप बैठे रहे। वह बेहद इमोशनल थे, लेकिन जडेजा ने मैच टीम की झोली में डाल दी। एमएस धोनी की पत्नी साक्षी और बेटी जीवा भी भावुक हो गई थी। मैदान पर धोनी परिवार का भावुक पक कैमरे में कैद हो गया।

Related Articles

Back to top button