ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
विदेश

ऑस्ट्रेलिया के लिटिल इंडिया में बसते हैं 6 लाख भारतीय जानें इन जगह के बारे में

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में हैरिस पार्क इलाके की सड़कें इन दिनों भारतीयता के रंग में रंगी हुई है। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को यहां पहुंचने वाले हैं और उनके स्वागत की जमकर तैयारियां चल रही है। मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी सिडनी शहर के हैरिस पार्क इलाके का नाम बदलकर ‘लिटिल इंडिया’ करेंगे। सिडनी की तीन सड़कों को सामूहिक रूप में मिलाकर लिटिल इंडिया नाम दिया जा रहा है।

कैसा है ऑस्ट्रेलिया का ‘लिटिल इंडिया’

ऑस्ट्रेलिया के पश्चिमी भाग में स्थित उपनगर हैरिस पार्क अब ‘लिटिल इंडिया’ कहलाएगा। इस इलाके में पहुंचकर किसी भारतीय को ऐसा लगेगा ही नहीं कि वह भारत से बाहर किसी अन्य देश में घूम रहा है। यहां भारतीय समुदाय के लोगों की संख्या काफी ज्यादा है। एक अनुमान के मुताबिक यहां रहने वाला हर दूसरा व्यक्ति भारतीय है। इसलिए ऑस्ट्रेलिया में भारतीय का अनुभव करने वाले व्यक्ति ‘लिटिल इंडिया’ की सैर जरूर करते हैं।

Wigram Street में भारतीय की सैकड़ों दुकानें

हैरिस पार्क का सबसे प्रमुख कमर्शियल एरिया Wigram Street में है और यहां कई भारतीय किराना स्टोर, मसाले की दुकानें, कपड़ों के अलावा गहनों की दुकानें हैं। ‘लिटिल इंडिया’ में आपको कई भारतीयों के रेस्तरां और भोजनालय भी मिल जाएंगे, जहां स्थानीय ऑस्ट्रेलियाई भी खाना खाने आते हैं। यहां परंपरागत भारतीय मिठाइयां, स्ट्रीट फूड काफी पसंद किए जाते हैं। दीपावली और होली के साथ अन्य भारतीय त्योहारों पर हर साल यहां विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मेजबानी की जाती है।

Little India में 6 लाख से ज्यादा भारतीय

ऑस्ट्रेलिया के Little India में करीब 6 लाख भारतीय रहते हैं, जो यहां की कुल आबादी का करीब 45 फीसदी है। इसमें भी 15 फीसदी लोग गुजराती बोलने वाले हैं। 11 फीसदी लोग हिंदी भाषी और 5 फीसदी आबादी पंजाबी लोगों की है। शेष आबादी में भारत के अलग-अलग राज्यों से पहुंचे लोग हैं। यहां पहुंचने पर ऐसा आभास होता है, जैसे हम किसी मिनी इंडिया में पहुंच गए हैं।

देश लोगों की संख्या (प्रतिशत में)

भारत 45.4

नेपाल 5.9

चीन 4.2

लेबनान 2.8

फिलीपींस 2.3

भाषा संख्या (प्रतिशत में)

गुजराती 15.1

हिंदी 11.6

पंजाबी 6.6

नेपाली 0.1

तेलुगु 0.1

Related Articles

Back to top button