ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

वीडियो देखिये अमेरिका में थे दूल्हा-दुल्हन पंडित ने करवाई आनलाइन शादी दक्षिणा में मिले 4.20 लाख रुपये

 सिवनी। वैदिक मंत्रोपच्चार व रीति-रिवाज से विवाह कराने के लिए अब स्वजन व दुल्हा-दुल्हन हाइटेक तरीका अपना रहे हैं। मध्‍य प्रदेश के सिवनी स्थित निवास पर पंडित राजेंद्र पांडे ने लैपटाप पर आनलाइन वीडियो कालिंग से जुड़कर विवाह से जुड़े मंत्र पढ़े और हजाराें किलोमीटर दूर अमेरिका में निवासरत लकड़े-लड़की का परिणय हिंदू रीतिरिवाज से करा दिया।

आनलाइन विवाह कराने पर 67 वर्षीय पंडित राजेंद्र पांडे को दक्षिणा के तौर पर 5100 अमेरिकी डालर अर्थात 4.20 लाख रुपये स्वजनों द्वारा दिए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक सिवनी नगर के बारापत्थर निवासी सुनील उपाध्याय के सुपुत्र देवांश उपाध्याय व पुणे की सुप्रिया दोनों अमेरिका की निजी कंपनी में कार्यरत हैं।

21 मई को दोनों हाईटेक तरीके से विवाह कर परिणय सूत्र में बंध गए। इस मौके पर वर-वधु पक्ष के स्वजन अमेरिका पहुंच गए। सिवनी में मौजूद पंडित राजेंद्र पांडे ने आनलाइन जुड़कर विवाह की सभी रस्में पूरी कराई।

विवाह में 57 लोग शामिल हुए। पंडित राजेंद्र पांडे ने बताया कि यह पहला मौका है जब उन्होंने किसी विदेश में रह रहे लड़के-लड़की का हाईटेक तरीके से आनलाइन विवाह कराया है। विवाह हिंदू रीति रिवाज से कराया गया।

जानकारी के अनुसार दोनों ही विवाह करना चाहते थे, लेकिन भारत आने का समय नहीं होने के कारण स्वजनों ने उनके विवाह के लिए नया रास्ता चुना। पंडित राजेंद्र पांडे ने बताया कि वे कनाडा व अमेरिका में रहने वाले भारत के तीन परिवार के लिए सत्यनारायण भगवान की कथा का वाचन आनलाइन कर चुके हैं

Related Articles

Back to top button