ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मुख्य समाचार

मुरैना: थाना सिविल लाइंस पुलिस ने पकड़ा ढाई लाख का गांजा ।

मुरैना की सिविल लाइन थाना पुलिस ने 45 किलो, 600 ग्राम गांजा पकड़ा है। यह गांजा आन्ध्रप्रदेश से लाया जा रहा था। पुलिस ने धौलपुर रोड पर वन चौकी के पास बेरीकेट्स लगाकर गांजा तस्करों को पकड़ा है। मौके से पुलिस ने तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए गांजे की कीमत ढाई लाख रुपए बताई जा रही है। बता दें, कि सिविल लाइन थाना पुलिस को खबर लगी कि ग्वालियर से धौलपुर की तरफ गांजा ले जाया जा रहा है। गांजा एक होंडा सिटी कार में ले जाया जा रहा है। पुलिस ने आरटीओ बैरियर पार धौलपुर रोड स्थित वन चौकी के सामने बेरीकेट्स लगा दिए। जैसे ही गांजे वाली होंडा सिटी कार जिसका नंबर-DL4CNC4703 ग्वालियर से आती दिखाई दी पुलिस ने तुरंत उसे पकड़ लिया। कार के रुकते ही उसमें से तीन युवक तेजी से बाहर के लिए लपके, वे भागने की फिराक में थे, लेकिन भाग नहीं सके। पुलिस ने मौके पर ही तीनों को पकड़ लिया। पुलिस ने पकड़े गए तीनों युवकों से जब कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वे भरतपुर के रहने वाले हैं। तीनों युवकों के नाम अशोक कटारा, नवीन कटारा व अजय शर्मा हैं तथा तीनों युवक भरतपुर के रहने वाले हैं। तीनों ने पुलिस को बताया कि आंध्रप्रदेश से गांजा लाया जाता है जिसे वे बीच में ही उतार लेते हैं और भरतपुर व राजस्थान ले जा रहे थए। पुलिस का क्या कहना है पकड़े गए तीनों युवकों के कब्जे से जब्त 45 किलो, 600 ग्राम गांजा पैकेटों में बंद था। उसे कार की डिग्गी में नीचे की तरफ छिपा कर लाया जा रहा था प्रवीण चौहान, थाना प्रभारी, सिविल लाइन, मुरैना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button