ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
धार्मिक

हाथ में होगी ये रेखाएं तो करियर में मिलती ऊंचाइयां

 हस्तरेखा ज्योतिष में हाथ की रेखाओं के जरिए किसी भी व्यक्ति के स्वभाव से लेकर भविष्य तक के बारे में जानकारी हासिल की जाती है। हर व्यक्ति की हथेली पर कई ऐसी शुभ रेखाएं (Palmistry) भी होती हैं, जो व्यक्ति को जीवन में खूब सफलता दिलाती है। ऐसी ही एक रेखा का नाम है सूर्य रेखा, यह रेखा यदि किसी व्यक्ति की हथेली में प्रबल होती है तो वह जातक के लिए बहुत ही भाग्यशाली साबित होती है। हथेली में Sun Line मजबूत होने पर जातक की किसी भी चीज की कोई कमी नहीं रहती है।

हथेली में कहां होती है सूर्य रेखा

हर जातक की हथेली में सूर्य रेखा चंद्र पर्वत से निकलकर सूर्य पर्वत तक जाते हुए दिखाई देती है। हथेली में Sun Line प्रबल होने पर जातक बहुत ही होशियार होते हैं और यह लोगों को अपनी वाणी से प्रभावित करते हैं। ऐसे लोगों को डॉक्‍टर, इंजीनियरिंग और शिक्षा के पेशे में सफलता मिलती है। Sun Line गहरी और स्पष्ट हो तो ऐसा व्यक्ति सभी कार्यों में सफल होता है। साथ ही ये लोग काफी मजबूत इच्छाशक्ति वाले होते हैं।

समाज में मिलता है ऊंचा ओहदा

यदि किसी जातक की हथेली में Sun Line जीवन रेखा से निकलती हुई सूर्य क्षेत्र तक पहुंच रही हो तो व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली होता है। ऐसे लोगों को समाज में ऊंचा ओहदा प्राप्त होता है और यश प्रतिष्ठा भी प्राप्त होती है।

काली सूर्य रेखा है इस बात की निशानी

यदि किसी जातक की हथेली में भाग्य रेखा से निकली सूर्य रेखा मोटी और काली हो तो ऐसे लोगों की जिंदगी काफी सरल होती है। धन की कभी कोई कमी नहीं रहती है। व्यापार में खूब लाभ होता है।

पतली और धुंधली सूर्य रेखा

यदि किसी जातक की हथेली में पतली और धुंधली सूर्य रेखा होती है तो यह काफी अशुभ माना जाता है। सूर्य रेखा पतली होने पर कड़ी मेहनत के बाद भी आंशिक सफलता ही हाथ लगती है। आर्थिक लाभ में काफी परेशानी झेलनी पड़ती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button