ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री आवास में वरिष्ठ नेताओं की बैठक प्रशासन नहीं कर पाएगा सांसद-विधायक को नजरअंदाज

 भोपाल। जिला प्रशासन अब स्थानीय सांसद-विधायक को नजरअंदाज नहीं कर सकेगा। उन्हें न केवल उनकी बात सुननी होगी, बल्कि समाधान भी करना होगा। इसके लिए प्रदेश स्तर से सभी जिलों को एक लाइन का निर्देश दिया जाएगा।

इस पर बुधवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित कार्यालय में देर रात वरिष्ठ नेताओं के साथ हुई मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की बैठक में सहमति बनी। उल्लेखनीय है कि सागर जिले में प्रशासनिक स्तर पर सुनवाई न होने को लेकर मंगलवार को स्थानीय मंत्रियों, विधायक और जिला अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और संगठन महामंत्री से मुलाकात की थी।

सूत्रों के अनुसार केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय बैठक में शामिल हुए। इस दौरान स्थानीय स्तर पर प्रशासन द्वारा कुछ व्यक्तियों की ही सुनवाई करने, सांसद-विधायक और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज करने की शिकायतों का समाधान निकालने पर चर्चा की गई। तय किया गया कि जिला प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए जाएंगे कि वे किसी को नजरअंदाज न करें। पूरा मान-सम्मान दें और समस्या का समाधान भी करें। एक पक्षीय व्यवस्था नहीं चलेगी।

बैठक में इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नौ साल पूरे होने पर 30 मई से प्रारंभ होने वाले महासंपर्क अभियान और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और संगठन महामंत्री हितानंद उपस्थित थे।

चार्टर्ड प्लेन से एक साथ आए

बैठक में भाग लेने के लिए केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल और कैलाश विजयवर्गीय चार्टर्ड प्लेन से भोपाल आए। इसके बाद तोमर ने राज्यपाल मंगुभाई पटेल से लगभग आधा घंटे मुलाकात की और फिर वे दिल्ली लौट गए।

Related Articles

Back to top button