ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मनोरंजन

अदालत, CID और साराभाई वर्सेस साराभाई से वैभवी ने बनाई पहचान, कम उम्र में कमाई शोहरत

नई दिल्ली। आदित्य राज सिंह के बाद अब टीवी इंडस्ट्री से एक और बुरी खबर आई है। कई पॉपुलर शोज का हिस्सा रह चुकीं एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय का निधन हो गया है।

32 वर्षीय वैभवी उपाध्याय को हिमाचल प्रदेश में हुए कार एक्सीडेंट में जान गवानी पड़ी। उनके जाने से पूरी टीवी इंडस्ट्री को झटका लगा है। वैभवी के निधन पर उनके साथ काम कर चुके कई एक्टर्स और प्रोड्यूसर्स सोशल मीडिया पर दुख व्यक्त कर रहे हैं।

वैभवी उपाध्याय के पॉपुलर टीवी शो

वैभवी लंबे वक्त से टीवी जगत में एक्टिव थीं। अब तक उन्होंने कई पॉपुलर शोज में काम किया है। इनमें सबसे ज्यादा फेमस उन्हें कॉमेडी सीरियल साराभाई वर्सेस साराभाई ने बनाया। इस शो में उन्होंने जैस्मिन का किरदार निभाया था।

सीआईडी और अदालत का रही हिस्सा

वैभवी उपाध्याय इसके अलावा सीआईडी, संरचना, अदालत, सावधान इंडिया: क्राइम एलर्ट, प्लीज फाइंड अटैच्ड, डिलीवरी गर्ल, इश्क किल्स और लेफ्ट राइट लेफ्ट जैसे हिट शोज का हिस्सा भी रहीं।

इन फिल्मों में किया काम

वैभवी उपाध्याय ने टीवी के बाद फिल्मों में भी हाथ आजमाया। दीपिका पादुकोण स्टारर छपाक में वैभवी मीनाक्षी के किरदार में नजर आई थीं। इसके अलावा उन्होंने राजकुमार राव और पत्रवेला के साथ फिल्म सिटी लाइट्स में भी काम किया।

साराभाई वर्सेस साराभाई को-स्टार ने जताया शोक

वैभवी उपाध्याय के साथ साराभाई वर्सेस साराभाई में काम कर चुके एक्टर देवेन भोजानी एक्ट्रेस के अचानक निधन से सदमे में हैं। उन्होंने वैभवी के लिए ट्वीट शेयर करते हुए लिखा, “शॉकिंग, एक बहुत अच्छी एक्ट्रेस और एक अच्छी दोस्त वैभवी उपाध्याय, जिन्हें साराभाई वर्सेज साराभाई की जैस्मिन के रूप में जानी जाती है,उनका निधन हो गया है। कुछ घंटे पहले नॉर्थ में वो एक दुर्घटना की शिकार हो गईं। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे वैभवी।”

Related Articles

Back to top button