ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
खेल

नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास वर्ल्ड नंबर 1 रैंकिंग हासिल करने वाले पहले भारतीय बने

टोक्यो ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) विश्व एथलेटिक्स द्वारा जारी नवीनतम पुरुष भाला फेंक (Javelin thrower) रैंकिग में अपने करियर में पहली बार विश्व के नंबर एक खिलाड़ी बन गए हैं। नीरज 1455 अंकों के साथ शीर्ष पर रहे। इस तरह नीरज चोपड़ा वर्ल्ड नंबर 1 बनने वाले पहले भारतीय ट्रैक और फील्ड एथलीट बन गए हैं।

Top 5 Javelin throwers in the world

  1. नीरज चोपड़ा (भारत) – 1455 अंक
  2. एंडरसन पीटर्स (ग्रेनाडा) – 1433 अंक
  3. जैकब वडलेज्च (चेक रिपब्लिक) – 1416 अंक
  4. जूलियन वेबर (जर्मनी) – 1385 अंक
  5. अरशद नदीम (पाकिस्तान) – 1306 अंक

पीटर्स को 22 अंक से पछाड़ा

Neeraj Chopra ग्रेनाडा के विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स (1433) से 22 अंक आगे रहे। टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले चेक गणराज्य के जैकब वडलेज्च 1416 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

नीरज पिछले साल 30 अगस्त को विश्व रैंकिग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए थे, लेकिन उसके बाद से पीटर्स को पछाड़ नहीं पाए थे।

पिछले साल सितंबर में नीरज चोपड़ा ने ज्यूरिख में डायमंड लीग फाइनल्स जीता था और वह यह ट्राफी अपने नाम करने वाले पहले भारतीय एथलीट बने थे। उन्होंने हाल ही में दोहा डायमंड लीग में 88.67 मीटर के साथ इस सत्र का अपना पहला खिताब जीता था।

नीरज अब चार जून को नीदरलैंड में एफबीके कप में हिस्सा लेंगे और इसके बाद 13 जून को फिनलैंड में पावो नूरमी गेम्स में प्रतिस्पर्धा करेंगे।

Related Articles

Back to top button