ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
राजनीति

बंगाल में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना को लागू कराए मोदी सरकार 

नई दिल्ली । लोकसभा में भाजपा सांसद ने प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना को पश्चिम बंगाल में लागू नहीं करने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि केंद्र इस दिशा में कोई कदम उठाए ताकि राज्य के लोगों को योजना का यथोचित लाभ मिले। लोकसभा में शून्यकाल के दौरान मुद्दे को उठाते हुए भाजपा सांसद खगेन मुर्मू ने कहा कि प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना से देश भर में गरीबों में उम्मीद जगी है लेकिन ममता सरकार ने अभी तक योजना को राज्य में लागू नहीं किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के इस कदम से बड़ी संख्या में गरीब इस योजना के लाभ से वंचित हैं। मुर्मू ने कहा कि वह केंद्र से आग्रह करते हैं कि बंगाल में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना को लागू कराने की दिशा में कोई कदम उठाए ताकि राज्य के लोगों को योजना का यथोचित लाभ मिल सके।

वहीं शून्यकाल में ही शिवसेना के प्रतापराव जाधव ने किसानों को आ रही कृषि ऋण संबंधी समस्याओं का मुद्दा उठाया और बैंकों के जटिल नियमों से राहत प्रदान करने की मांग की। कांग्रेस के गौरव गोगोई ने असम स्थित नुमालीगढ़ रिफाइनरी को नवरत्न का दर्जा देने की मोदी सरकार से मांग की। कांग्रेस के ही अब्दुल खालिक ने मांग की कि बाढ़ जैसे विषयों से निपटने के लिये अनुदान के रूप में केंद्र से पूर्वोत्तर राज्यों को 90:10 के अनुपात में राशि दी जाए।

कांग्रेस सदस्य हिबी ईडन ने भारतीय बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) के एक नए नियमन को वापस लेने की मांग की और कहा कि इससे भारतीय जीवन बीमा एजेंटों एवं इससे जुड़े लोगों की अजीविका प्रभावित हो रही है। शून्यकाल के दौरान भाजपा के संजय सेठ ने झारखंड के साहेबगंज में कुछ दिन पहले एक आदिवासी महिला की हत्या का मुद्दा उठाते हुए दावा किया कि धर्म परिवर्तन स्वीकार नहीं करने के कारण उसकी हत्या की गई । सेठ ने सरकार से धर्मांतरण पर लगाम लगाने के लिए कठोर कदम उठाने की मांग की।

Related Articles

Back to top button