ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
धार्मिक

गंगा दशहरा के दिन करें ये विशेष उपाय धन संबंधी परेशानियां होंगी दूर

हर साल ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा (Ganga Dussehra) मनाया जाता है। इस बार 30 मई, मंगलवार (Tuesday) के दिन पड़ रही है। इस दिन मां गंगा की विधिपूर्वक पूजा अर्चना की जाती है। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन मां गंगा पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं, इसलिए इस दिन गंगा दशहरा मनाया जाता है।

सनातन धर्म में गंगा को मां का दर्जा दिया जाता है और इसके जल को काफी पवित्र माना जाता है। जिसे हम गंगाजल कहते हैं। इतना ही नहीं जब भी कभी कोई शुभ कार्य, पूजा अनुष्ठान होता है तो उसमें गंगाजल का प्रयोग जरूर किया जाता है। इसलिए गंगा दशहरा के दिन मां गंगा की विशेष पूजा की जाती है, लेकिन आपको बता दें कि गंगा मां की पूजा के साथ-साथ कुछ विशेष उपायों को करने से सुख-समृद्धि आती है। तो आइए जानते हैं इस दिन क्या उपाय करें-

आर्थिक तरक्की के लिए

अगर आपको आर्थिक संकटों ने घेर रखा है तो गंगा दशहरा के दिन आप गंगाजल को चांदी के पात्र से भरें और फिर उसे अपने घर की उत्तर पूर्व दिशा में रख दें। ऐसा करने से आपकी आर्थिक समस्याएं जल्द ही दूर होने लगेगी।

नकारात्मकता को दूर करने के लिए

अगर आपको कई दिनों से ऐसा महसूस हो रहा है कि आपके घर में अचानक नकारात्मक गतिविधियां बढ़ गई हैं जैसे अनावश्यक क्लेश और कार्य में बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं तो समझ लें कि आपके घर पर किसी नकारात्मकता का साया है। ऐसे में आप अपने घर में गंगाजल का छिड़काव करें, इससे आपके कष्ट दूर होने लगेंगे।

ग्रह शांति व दोषों से मुक्ति पाने के लिए

गंगा दशहरा से शुरू करके रोजाना शिवलिंग पर गंगाजल से अभिषेक करें। ऐसा करने से भोलेनाथ जल्द ही प्रसन्न होंगे और इससे कुंडली में ग्रहों की स्थिति मजबूत होती है साथ ही जीवन से समस्त विकारों से भी छुटकारा मिलता है

Related Articles

Back to top button