ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
धार्मिक

कुंडली में चंद्रमा की कमजोर स्थिति जातक के लिए बनती है डिप्रेशन का कारण

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को बेहद शुभ ग्रह माना गया है। चंद्रमा का संबंध भगवान शिव से होता है। चंद्रमा माता, मन, शांति, उदारता का कारक ग्रह माना गया है। मोती, दूध और पानी चंद्रमा का प्रतिनिधित्व करती हैं। यदि किसी जातक की कुंडली में चंद्रमा कमजोर स्थिति में होता है, तो उसे कई प्रकार की मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जैसे तनाव, डिप्रेशन, अनिद्रा और सिर दर्द की समस्याएं घेरने लगती हैं। वहीं कई बार तो पीड़ित चंद्रमा मानसिक अस्थिरता और मानसिक असंतुलन तक का कारण बनता है।

कुंडली में कमजोर चंद्रमा के संकेत

यदि किसी जातक की कुडंली में चंद्रमा की स्थिति कमजोर है तो उसे सिर दर्द, तनाव और डिप्ररेशन का सामना करना पड़ता है। समय पर नींद नहीं आती है। मन विचलित रहता है। मां से रिश्ते खराब होने लगते हैं। मां को कोई न कोई तकलीफ होती रहती है। ऐसी स्थिति में मोती धारण करने से राहत मिलती है। साथ ही सफेद रंग का उपयोग करना चाहिए।

लाल किताब के उपायों से दूर होगा चंद्र दोष

– लाल किताब के अनुसार चंद्र ग्रह की शांति के लिए थोड़ी सी सौफ जमीन में दबा दें।

– लाल किताब के अनुसार जरूरतमंदों को जल और दूध का दान करें।

– कुंडली में चंद्रमा को बलशाली बनाने के लिए किसी गरीब बच्‍चें के लिए दूध का इंतजाम करें।

– चंद्र दोष दूर करने के लिए ‘ऊँ इमं देवा असपत्नं सुवध्यं महते क्षत्राय महते ज्यैष्ठ्याय महते जानराज्यायेन्द्रस्येन्द्रियाय. इमममुष्य पुत्रममुष्यै पुत्रमस्यै विश एश वोमी राजा सोमोस्मांक ब्राह्मणानां राजा.’ मंत्र का जाप करेँ। –

-चंद्र दोष दूर करने के लिए तांत्रिक मंत्र- ‘ऊँ सों सोमाय नमः का जाप करें।

-चंद्र दोष दूर करने के लिए बीज मंत्र- ‘ऊँ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः.’ का जाप करें।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी/ सामग्री/ गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं/ धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।

Related Articles

Back to top button