ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मुख्य समाचार

बैलगाड़ी से निकली दूल्हे की बारात, वजह जानकर करेंगे तारीफ।

नर्मदापुरम. आज के वक्त में शादियां बड़ी धूमधाम से होने लगी है. शादियों में आज के वक्त में खर्चा भी बहुत होता है. जहां शाही बारात निकलती है और अन्य रस्मों पर भी जमकर पैसा खर्चा होता है, लेकिन कुछ लोग लीग से हटकर भी काम करते हैं. मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के इटारसी ब्लॉक में आने वाले गांव में ऐसा ही कुछ देखने को मिला है. जहां एक युवक ने बैलगाड़ी पर अपनी बारात निकाली. दरअसल, बैलगाड़ी पर बारात निकलना कम ही सुनाई देता है, लेकिन इटारसी केसला ब्लॉक के आदिवासी गांव रेसलपाटा में एक युवक की बारात बैलगाड़ी से ही निकाली गई. जहां बैलगाड़ी को बग्गी की तरह सजा कर उसमें दूल्हे को बैठाया गया, बेलों को भी सजाया गया. बारात में आदिवासी ग्रुप द्वारा बेहतर डांस की प्रस्तुति भी दी गई. बैलगाड़ी पर जब दूल्हा बारात लेकर निकला तो इसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. पारंपरिक तरीके से करना चाहता था शादी खास बात यह है कि इस शादी के पीछे की वजह केवल परंपरा है. घोड़ाडोंगरी निवासी दूल्हा मुकेश उइके अपनी शादी पारंपरिक तरीके से करना चाहता था. वह शादी में ज्यादा साज सज्जा नहीं चाहता था. लेकिन पारंपरिक रीति रिवाजों को जरूर पूरा करना चाहता था. इसलिए उसने अपनी बारात बैलगाड़ी से ले जाने का फैसला किया. दूल्हा बैलगाड़ी से बारात लेकर दुल्हन सविता धुर्वे के घर पहुंचा और पूरे पारंपरिक रीति रिवाज से शादी करके के वापस दुल्हन को लेकर आया. जिसके लिए उसकी जमकर तारीफ भी हो रही है. दूल्हा अपनी परंपरा को ध्यान में रखते हुए घोड़े पर बारात लगाने की वजह बैलगाड़ी पर बारात लगाई, जो पूरे इलाके में चर्चा का विषय भी बनी है. पूरी बैलगाड़ी को फूलों से सजाया गया था. वही बेलों को भी सजाया गया. इस बारात को देखने आसपास के क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे और सभी ने दोनों तरफ भी तारीफ भी की.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button