ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
खेल

आरसीबी की जीत के बाद बदला प्लेऑफ का समीकरण मुंबई के लिए खतरे की घंटी

 आईपीएल 2023 का 65वां मैच गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला गया। इस मैच में आरसीबी ने जीत दर्ज कर प्लेऑफ की चुनौती को जिंदा रखा है। हैदराबाद द्वारा रखे गए 187 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बैंगलोर के बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) और फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis) ने टीम को अच्छी शुरुआत दी। दोनों के बीच 172 रन की साझेदारी हुई। आरसीबी (RCB) की जीत के बाद आईपीएल प्वॉइंट्स टेबल (IPL Points Table) और प्लेऑफ के समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं।

आरसीबी का रनरेट मुंबई से बेहतर

सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के खिलाफ जीत के बाद बैंगलोर के 13 मैचों में 14 अंक हो गए हैं। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) से बेहतर रन रेट के चलते आरसीबी की टीम अंक तालीका में चौथे नंबर पर पहुंच गई है। बैंगलोर को अपना आखिरी लीग मैच गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के खिलाफ खेलना है, जो पहले से ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। यह मैच 21 मई को खेला जाएगा।

प्लेऑफ के लिए 3 टीमों के बीच टक्कर

गुजरात के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स, मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच शेष तीन के लिए कड़ी टक्कर में हैं। सीएसके और लखनऊ 15-15 अंक हैं। चेन्नई का रन रेट लखनऊ से बेहतर है। अगर इन दोनों में से कोई भी टीम अपना अगला मैच हार जाती है, तो आरसीबी की प्लेऑफ की राह आसान हो जाएगी। हालांकि बैंगलोर को गुजरात के खिलाफ मैच जीतना होगा।

प्लेऑफ का समीकरण

मुंबई इंडियंस के 14 अंक के साथ प्वॉइंट्स टेबल पर पांचवें स्थान पर है। अगर मुंबई अपना आखिरी मैच जीतती है तो आरसीबी को गुजरात को बड़े अंतर से हराना होगा। यदि मुंबई मैच हार जाती है तो बैंगलोर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अपना आखिरी मैच हारने के बाद भी प्लेऑफ (Playoff) में जगह बना सकती है, क्योंकि उसका रन रेट अन्य टीमों से बेहतर है।

Related Articles

Back to top button