ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

सीमेंट कारोबारी के बेटे को लारेंस विश्नोई गैंग ने दी हत्या की धमकी

ग्वालियर में रहने वाले एक सीमेंट कारोबारी के बेटे को कुख्यात गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई की गैंग के नाम से धमकी मिली है। उसे धमकाने वाले ने खुद को लारेंस बिश्नोई गैंग का शूटर बताया और कहा कि उसकी हत्या की सुपारी 20 लाख रुपये में ली है। 2 दिन में उसकी हत्या कर दी जाएगी। इस फोन काल के बाद से कारोबारी का बेटा दहशत में है और उसने शहर छोड़ दिया है।

फिलहाल कंपू थाना पुलिस ने इस मामले में एफआइआर दर्ज कर ली है। मूल रूप से भिंड के रहने वाले सुभाष चंद्र जैन अब ग्वालियर के नया बाजार इलाके में रहते हैं। वह सीमेंट कारोबारी हैं। उनके साथ उनका बेटा राहुल जैन भी कारोबार करता है। राहुल के मोबाइल पर बीते रोज 8531895901 से काल आया। काल करने वाले ने कहा कि वह लारेंस बिश्नोई गैंग का शूटर है, उसकी हत्या की सुपारी उठाई है। 20 लाख रुपये में गैंग को उसकी हत्या की सुपारी मिली है। दो दिन में उसकी हत्या करनी है। यह सुनकर कारोबारी का बेटा राहुल जैन बुरी तरह घबरा गया। इस फोन काल के बारे में राहुल ने अपने पिता बताया। डर के कारण वह शहर के बाहर अपने रिश्तेदार के घर चला गया। उसके पिता ने अपने साथियों के साथ पुलिस से संपर्क किया। कंपू थाना पुलिस ने इस मामले में एफआइआर दर्ज कर ली है। शूटर बोला- हत्या से पहले बताते हैं हम जिस नंबर से काल आया, उसकी पड़ताल की गई तो सामने आया है कि वह तमिलनाडु का है। जिसने फोन कर धमकी दी, उसने यह भी बोला कि गैंग का रूल है, जिसकी सुपारी लेते हैं उसे पहले बता देते हैं, इसके बाद उसकी हत्या कर देते हैं।

लारेंस गैंग को हथियार सप्लाई करने वाली गैंग ने धमकाया था जवान को

इससे पहले लारेंस गैंग को हथियार सप्लाई करने वाली गोगी गैंग के सदस्य ने ग्वालियर के हजीरा इलाके में आइटीबीपी जवान से रंगदारी मांगी थी। फिर उसके घर गोलियां भी चलाई थीं। गोगी गैंग का यह सदस्य जयपुर में क्लब में हुई फायरिंग के मामले में पकड़ा गया था।

Related Articles

Back to top button