ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मनोरंजन

कटी-फटी ड्रेस पहनकर उर्फी जावेद ने फिर किया लोगों को हैरान यूजर्स ने उड़ाया मजाक

सोशल मीडिया पर हमेशा अपने फैशन सेंस को लेकर सुर्खियां बटोरने वालीं उर्फी जावेद लाइमलाइट में रहने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। वे कब और क्या पहनकर कैमरे के सामने आ जाएं, इस बात का कोई अंदाजा नहीं लगा सकता। उनके ड्रेसिंग सेंस अक्सर लोगों को हैरान करते हैं। अब एक बार फिर उर्फी ने अपने अतरंगी फैशन से लोगों के होश उड़ा दिए हैं। उर्फी का नया वीडियो सामने आया है। इस बार भी उनका लुक देखकर कुछ लोग उनका मजाक बना रहे हैं, तो कुछ उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। कपड़ों की वजह से एक बार फिर उर्फी ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं।

उर्फी की कटी-फटी ड्रेस

दरअसल उर्फी ने अपने इस नए लुक में कटी-फटी ड्रेस पहनी हैं। उनका ये वीडियो पैपराजी अकाउंट ने शेयर किया है, जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। उर्फी एक इवेंट में पहुंची थीं। इस दौरान वे ऑल ब्लैक लुक में दिखीं। उर्फी ने फुल कटआउट ड्रेस पहनी थी। उन्होंने इसके साथ ब्लैक ड्रेस के साथ ब्लैक हाई हील्स मैचिंग किए। एक्ट्रेस ने अपने बालों का बन बनाया और गोल्डन ईयररिंग्स मैच किए। उनका ये लुक देखकर लोग फिर से हैरान रह गए। हमेशा की तरह उर्फी का फैशन एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया।

वायरल हुआ वीडियो

उर्फी का ये वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में उर्फी ने लिखा है कैसा लगा उर्फी का आउटफिट। वहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा ऐसा लग रहा है, उर्फी के पास आकर कोई बम फट गया हो। वहीं एक ने कहा कुछ नहीं गली से गुजर रही थी तो कुत्तों ने कपड़ों का ये हाल किया। एक ने लिखा कुत्ते ने फाड़ डाला। इस वीडियो पर यूजर्स उर्फी के लुक को लेकर मजेदार कमेंट कर रहे हैं। इतना ही नहीं कुछ लोग उर्फी को ट्रोल भी कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button