ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
छत्तीसगढ़

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने देश के गांव गरीबों का किया उत्थान : कौशिक

 भाजपा जिला मुंगेली कार्यसमिति की बैठक अटल परिसर कार्यालय में हुई। इसमें विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष व बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, पूर्वमंत्री अमर अग्रवाल, पुन्नूलाल मोहले शामिल रहे। पूर्व नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने केंद्र सरकार एवं नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के नौ वर्ष पूर्ण होने पर कहा देश के गांव गरीबों के उत्थान के लिए विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई है। इससे विश्व में भारत का मान बढ़ा है।

उन्होंने कहा नरेंद्र मोदी विश्व के नंबर एक नेता हैं। उनके कार्यों से आमजन को अवगत कराना है। दूसरी ओर छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार है जो जनविरोधी है और भ्रष्टाचार में पूर्णरूप से डूबी हुई है। कांग्रेस सरकार ने किसान, महिला, व्यापारी सहित सभी वर्गों को उन्होंने ठगा है। प्रदेश की जनता कांग्रेस की इस सरकार को उखाड़ फेंकने को तैयार बैठी है। बैठक में पूर्वमंत्री एवं लोकसभा के सह संयोजक अमर अग्रवाल ने कहा की भाजपा कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच कार्य कर रहे हैं, केंद्र की योजनाओं का लाभ सीधे जनता को मिल रहा है। अमर अग्रवाल ने लोकसभा क्षेत्र व प्रदेश में की जाने वाली कार्ययोजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में भाजपा महासंपर्क अभियान प्रारंभ कर रही है,इसमें कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करके केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों को जनता को बताएंगे तथा कोयला घोटाला, शराब घोटाला व चावल घोटाला को जनता के बीच सबूत के साथ लेकर जाएंगे। पूर्वमंत्री व मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता गोठानों में जाकर भूपेश बघेल सरकार के आडबंरों का पर्दाफाश करेंगे।

1300 करोड़ के घोटाला को जनता के बीच लाएंगे। केंद्र सरकार द्वारा आम जनता की हक मारकर घोटाला करने वाली कांग्रेस सरकार की असलियत जनता को बताएंगे। इससे पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेश पाठक ने आगामी कार्य योजनाओं की जानकारी देते हुए प्रभारियों की घोषणा की। संचालन जिला महामंत्री निश्चल गुप्ता ने तथा आभार जिला उपाध्यक्ष धनेश साहू ने किया। इस अवसर पर जिला भाजपा प्रभारी लखनलाल देवांगन, पूर्व सांसद लखनलाल साहू,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गिरीश शुक्ला, कोमलगिरी गोस्वामी, राजेंद्र वैष्णव,अंजू राजपूत, पूर्व विधायक चोवादास खाण्डेकर, विक्रम मोहले,तोखन साहू,नरेंद्र शर्मा,मानिकलाल सोनवानी सहित जिला पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य तथा मंडलों के अध्यक्ष व महामंत्री उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button