ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
विदेश

कीव को रूस ने फिर बनाया निशाना यूक्रेनी सेना ने मार गिराईं 18 मिसाइलें

यूक्रेन की राजधानी कीव में मंगलवार तड़के रूस ने हवा, समुद्र और जमीन से मिसाइल दागते हुए भीषण हमला किया। हमलों के दौरान कीव में सोमवार देर रात तेज धमाकों की आवाज सुनी गई। हमलों में किसी के हताहत होने की अभी कोई सूचना नहीं है। रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव को निशाना बनाकर भीषण हवाई हमला किया, लेकिन यूक्रेनी सेना ने सभी 18 मिसाइलों को मार गिराया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यूक्रेन को पश्चिमी देशों द्वारा दिए गए हथियारों ने हमले को रोकने में मदद की। इस महीने में आठवीं बार रूस ने हवाई हमलों से कीव को निशाना बनाया है।

कीव सैन्य प्रशासन के प्रमुख सेरही पोपको ने कहा कि कीव पर रूस का यह हमला बेहद व्यापक था। उन्होंने कहा कि दनादन मिसाइल दागी गईं। यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की की यूरोप की यात्रा के बीच ये हमले किए गए। यूक्रेन की वायुसेना ने कहा कि हमले में ड्रोन, क्रूज मिसाइल और बैलिस्टिक मिसाइल सहित विभिन्न प्रकार की 18 मिसाइलें दागी गईं।

रूस के एक रक्षा अधिकारी ने कहा कि मंगलवार के हमले में कीव में एक पैट्रियट मिसाइल इकाई को नष्ट कर दिया गया। रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाशेंकोव ने कहा कि प्रणाली को किजल ने नष्ट किया। उन्होंने इस संबंध में कोई सबूत नहीं दिए और इस बयान की कोई पुष्टि भी नहीं की जा सकती। सैन्य विशेषज्ञों का कहना है कि मजबूत हवाई सुरक्षा ने रूसी विमानों को यूक्रेन में अंदर तक जाने से रोक

Related Articles

Back to top button