ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

अंडमान-निकोबार में दक्षिणी-पश्चिमी मानसून की आहट अगले सप्ताह तक बढ़ने की उम्मीद

मानसून को लेकर इस साल कुछ ज्‍यादा ही इंतजार है। इसकी दो वजहें हैं। पहली तो यह कि मौसम के जानकारों ने इस साल सामान्‍य बारिश का अनुमान जताया था और दूसरी यह है कि इस बार गर्मी ठीक से पड़ नहीं पाई। देश के कई शहरों में बारिश हो रही हे। इसके चलते मानसून पर असर पड़ने की आशंका है। इसी हफ्ते की शुरुआत में मौसम कार्यालय ने कहा था कि इस बार मानसून में कुछ देरी हो सकती है। इन सबके बीच अब एक ताजा अपडेट आया है। इसके अनुसार दक्षिण-पश्चिमी मानसून ने शुक्रवार को दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी, निकोबार द्वीपसमूह और दक्षिणी अंडमान सागर में बढ़त ले ली है। भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिण-पश्चिमी मानसून ने दक्षिणी-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों, निकोबार द्वीपसमूह और दक्षिणी अंडमान सागर पर गरज-बरस दिखाई है। अगले 3-4 दिनों में इन क्षेत्रों में दक्षिणी-पश्चिमी मानसून के बढ़ने की उम्मीद है।

अच्छे मानसून से खेतों की सिचाई से लेकर जल संचय तक की समस्याओं का समाधान होगा। कृषि प्रधान देश भारत में चार महीने के बरसात के मौसम के लिए माहौल बन गया है। भारत की 3.5 खरब डालर की अर्थव्यवस्था में कृषि का भारी योगदान है। अलनीनो के मौसम पैटर्न की आपात स्थिति को देखते हुए इस साल मानसून की बारिश को लेकर चिता जताई गई है।

केरल में अभी है देर

क्योंकि केरल में मानसून के आने में देरी के आसार हैं जबकि आमतौर पर मानसून एक जून को केरल के तटों को छू लेता है। अल नीनो में दक्षिण अमेरिका के नजदीक प्रशांत महासागर के जल की सतह बेहद गर्म हो जाती है और इससे आसपास का वातावरण प्रभावित होता है।

Related Articles

Back to top button