ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

38 साल की उम्र में 41 अपराधों में आरोपित की निर्मम हत्या

जबलपुर। महज 38 साल की उम्र में 41 आपराधिक प्रकरणों में आरोपित गोपाल साहू की निर्मम हत्या कर दी गई। घटना खमरिया थाना क्षेत्र की है। हत्या की एफआइआर दर्ज कर पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। खमरिया थाना प्रभारी निरूपा पांडेय ने बताया कि वर्धाघाट निवासी गोपाल साहू क्षेत्र का शातिर बदमाश था। उसे संदेह था कि उसकी आपराधिक गतिविधि की सूचना वर्धाघाट निवासी बाल्मीकि परिवार द्वारा पुलिस को दी जाती है।

खमरिया थाना प्रभारी बोलीं- इस बात को लेकर गोपाल साहू व बाल्मीकि परिवार में करीब दो साल से तनातनी चल रही थी। दो दिन पूर्व भी दोनों पक्षों में इस बात को लेकर विवाद हुआ था। गुरुवार-शुक्रवार दरम्यानी रात प्रताप बाल्मीकि, तपन बाल्मीकि (सगे भाई) ने विपिन बेन के साथ मिलकर गोपाल साहू के साथ मारपीट कर दी। इसी बीच तीनों ने उस पर पत्थरों से हमला किया। इस बीच सिर पर पत्थर पटककर गोपाल साहू की हत्या कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना से पूर्व गोपाल साहू ने आरोपितों के पिता को उसके घर जाकर धमकी दी थी। पिता के साथ हुई घटना का बदला लेने के लिए हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया।

Related Articles

Back to top button