ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
महाराष्ट्र

सिने वंडर मॉल की पार्किंग में लगी भीषण आग

ठाणे: घोड़बंदर रोड पर सिने वंडर मॉल के पास ओरियन बिजनेस पार्क में मंगलवार की रात करीब 8 बजे अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि पार्क के ग्राउंड फ्लोर से चौथी मंजिल तक पहुंच गई। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और आग बुझाने में जुट गया। इस घटना के दौरान कुछ लोग फंस गए थे। इन्हें फायर ब्रिगेड ने रेस्क्यू किया गया। कई दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में लगी रहीं। कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका है।

प्रारंभिक जानकारी यह भी सामने आई है कि इस आग की वजह से पार्किंग जोन में कुछ कारों में विस्फोट हुआ है। इससे इलाके में दहशत का माहौल फैल गया है। दमकलकर्मी अभी भी आग बुझाने का काम कर रहे हैं।

कई किलोमीटर तक नजर आईं आग की लपटें

ठाणे के वार्डली में घोड़बंदर रोड पर सिनेवेंडर मॉल के पास ओरियन बिजनेस पार्क के पिछले हिस्से में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि आग की लाल रंग की लपटें दूर-दूर तक नजर आईं। देखते ही देखते ग्राउंड फ्लोर पर लगी आग चौथी मंजिल तक पहुंच गई। इस घटना की जानकारी जैसे ही ठाणे आपदा प्रबंधन इकाई को मिली, आपदा प्रबंधन इकाई ने दमकल को फोन किया। दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए।

कारों में धमाके से दहशत

कई लोग आग की चपेट में आ गए। दमकल की मदद से उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस बात की जांच की जा रही है कि आग में कोई फंसा तो नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है लेकिन माना जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। जैसे ही आग इस बिजनेस पार्क के पार्किंग जोन में पहुंची, कुछ कारों में आग लग गई और इस वजह से कुछ कारों में विस्फोट होने की भी प्रारंभिक जानकारी सामने आई है।

चौथी मंजिल तक पहुंची आग

घटना पर काबू पाने के लिए दमकल की 7 से 8 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग बुझाने का काम जारी है। फायर ब्रिगेड ने कहा है कि जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आग की लपटें चार मंजिल तक उठकर जेनरेटर रूम तक पहुंच गई। ऐसे में फायर ब्रिगेड को परेशानी का सामना करना पड़ा। आग बुझाने के लिए स्थानीय पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी, आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के अधिकारी एवं कर्मचारी, दमकल विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, दमकल वाहन, बचाव वाहन, पानी का टैंकर, जम्बो पानी टैंकर वाहन मौके पर मौजूद हैं।

Related Articles

Back to top button