ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मध्यप्रदेश

शादी समारोह में शामिल होने आए 3 बच्चों की तालाब में डूबने से मौत

नीमच। बघाना थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम बाग पिपलिया में शादी समारोह में सम्मिलित होने आए तीन बालकों की तालाब में डूबने से मौत हो गई जिन्हें परिजनों द्वारा तत्काल जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उनकी मौत की पुष्टि की।

समाचार लिखे जाने तक जिला अस्पताल में भारी संख्या में परिजनों की भीड़ एकत्रित हो गई थी। वहीं सूचना पर नगर पुलिस अधीक्षक फूलसिंह परस्ते, बघाना थाना प्रभारी अजय सारवान व पुलिस बल जिला अस्पताल पहुंचा। जहां आगे की कार्रवाई की जा रही थी।

नगर पुलिस अधीक्षक फूलसिंह परस्ते ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम बाग पिपलिया में यासीन खान के यहां शादी समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें कपासन से परिवार सहित 3 बच्चे सम्मिलित होने आए थे।

बच्‍चे ग्राम बाग प‍िपलिया स्थित तालाब में नहाने गए थे, जहां अफजल पिता मुराद खान उम्र 13 वर्ष जाति मेवाती,अरबाज पिता हकीम खान उम्र 13 वर्ष जाति मेवाती, फरहान पिता सिराज खान उम्र 12 वर्ष बुद्धा खेड़ा रेलवे स्टेशन सभी निवासी कपासन की पानी में डूबने से मौत हो गई ।

Related Articles

Back to top button