ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
विदेश

चीनी नौका के डूबने से 39 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, चीन ने मांगी अंतरराष्ट्रीय मदद

बीजिंग। चीन ने बुधवार को हिंद महासागर में डूबने वाली अपनी एक नौका में सवार 39 लोगों को बचाने के लिए कई देशों से मदद मांगी है। आधिकारिक मीडिया ने इस बारे में खबर दी। खबर में कहा गया है कि हिंद महासागर के मध्य हिस्से में मंगलवार को डूबी मछली पकड़ने वाली चीनी नौका पर चीन के 17, इंडोनेशिया के 17 और फिलीपीन के पांच लोग सवार थे। खबर के अनुसार, लापता लोगों में से अब तक किसी का पता नहीं चला है और तलाश जारी है।

खबर में कहा गया है कि चीन के विदेश मंत्राय ने ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, मालदीव, इंडोनेशिया, फिलीपीन और अन्य देशों के संबंधित विभागों से तलाश एवं बचाव अभियान में सहयोग देने के लिए संपर्क किया है। इस बीच, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने नौका हादसे में लापता लोगों को बचाने के लिए हर संभव प्रयास करने का आदेश दिया है। चिनफिंग ने मंगलवार तड़के करीब तीन बजे हुई घटना के बाद संबंधित विभागों को तत्काल आपात प्रतिक्रिया तंत्र को सक्रिय करने का निर्देश दिया है।

चिनफिंग ने कहा कि विदेश मंत्रालय और विदेशों में संबंधित दूतावासों को खोज और बचाव कार्य के समन्वय के लिए संबंधित स्थानीय दलों के साथ संपर्क मजबूत करना चाहिए। उन्होंने जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुदूरवर्ती-समुद्री अभियानों को लेकर सुरक्षा जोखिमों की पूर्व चेतावनी प्रणाली में सटीकता और तेजी लाने का भी आदेश दिया। खबर के मुताबिक, चीन के प्रधानमंत्री ली क्यांग ने भी राहत कार्य को व्यवस्थित करने एवं हताहतों की संख्या को कम करने के लिए संबंधित पक्षों से समन्वित होकर अधिकतम प्रयास करने का आह्वान किया है।

Related Articles

Back to top button