ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने के दौरान शेर के हमले में महिला की मौत, आक्रोश में ग्रामीण

सिवनी : धारनाकला के पास आज सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जब एक ग्रामीण महिला तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गई, उस समय घात लगाये बैठे शेर ने हमला करके महिला की जान ले ली। जानकारी के अनुसार कल्याणपुर गांव की रहने वाली महिला मीरा बाई राने सबेरे समय 7 बजे तेंदूपत्ता तोड़ने कल्याणपुर के समीप ही जगंल टोला से लगे क्षेत्र मे ही तेंदुपत्ता तोड़ रही थी, तभी शेर ने महिला पर अचानक से हमला कर दिया।

महिला मीरा बाई राने को शेर ने इतनी बुरी तरह अपना शिकार बनाया है कि महिला का सिर तथा धड़ 2 भागों में विभाजित कर दिया है। घटना गांव से ही लगी होने के कारण हजारों की तादाद में ग्रामीण घटना स्थल जंगल पहुंचे गए। इतनी ज्यादा तादाद में लोगों के पहुंचने के बाद भी शेर की उपस्थिति महिला के शव के किनारे ही बहुत देर तक देखी गई.

घटना सबेरे की होने के कारण देखते ही देखते घटना स्थल जंगल में अपार भीड़ जुट गई। जिसमें मौके पर वन विभाग के समय पर न पहुंचने के कारण वन विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश भी देखा गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी, एसआई अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और घटना का मुआवना किया।

Related Articles

Back to top button