ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

इंदौर-इच्छापुर नेशनल हाईवे पर बस-ट्रक की भिड़ंत में ट्रक चालक की मौत सात यात्री घायल

 बुरहानपुर। मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे इंदौर-इच्छापुर नेशनल हाईवे पर एक यात्री बस ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में ट्रक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बस चालक सहित सात यात्री घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया है।

निंबोला थाना पुलिस ने बताया कि मंगलवार दोपहर बुरहानपुर से इंदौर के लिए बस रवाना हुई थी। बस असीरगढ़ के पास अंधे मोड़ पर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई! घटना के बाद जो तस्वीरें सामने आई हैं, उन्हें देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि इस हादसे के लिए बस चालक जिम्मेदार था। बस अपनी साइड छोड़कर गलत साइड में चल रही थी! मृतक बस चालक का अभी नाम-पता ज्ञात नहीं हुआ है।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ही नईदुनिया ने जिले में दौड़ रही अनफिट और खटारा बसों को लेकर प्रमुखता से खबरें प्रकाशित की थी। इसमें बताया गया था कि खरगोन हादसे के बाद भी परिवहन विभाग खटारा बसों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहा है। खबरें प्रकाशित होने के बाद विभाग ने कार्रवाई तो शुरू की, लेकिन यह जुर्माने तक ही सिमट कर रह गई थी।

Related Articles

Back to top button