ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

बागेश्वर बाबा ने खोली नेता-अभिनेताओं की पोल, कहा- पैसे देकर भीड़ बुलाते हैं…उससे दोगुनी बिना बुलाए मुझे देखने को पागल है

छतरपुर : बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने तमाम नेताओं के आयोजनों में होने वाली भीड़ की पोल खोल दी है। यहां बाबा ने बताया कि कैसे देश के तमाम नेता और अभिनेता लोग पैसे खर्च करके गाड़ियों से लोगों को बुलाकर भीड़ जुटाते हैं। बिहार में कथा में आई भीड़ को लेकर बाबा ने यह पोस्ट डाली है। जिसे बाबा ने अपने ऑफिशियल पेज से पोस्ट जारी कर सार्वजनिक किया है।

क्या लिखा है पोस्ट में…

बिहार पटना में बागेश्वर सरकार बाबा बा…पटना में हमारे सरकार ने तो गर्दा उड़ाकर रखा है। जितनी भीड़ नेता- अभिनेता लोग पैसे दे-देकर बस बुक करने में नहीं आती उसकी दोगुनी तो यहां बाबा को देखने के लिए पागल हुई है। सनातन की ऐसी अलख बिरले ही मिलती है।

बागेश्वर बाबा की इस पोस्ट ने सभी नेता और अभिनेता को लेकर तमाम पार्टियों के आयोजनों की पोल खोलकर रख दी है। हालांकि बाबा ने किसी ने नाम का जिक्र नहीं किया है। लेकिन बाबा अपने भक्तों को इस पोस्ट के जरिए सच्चाई से रूबरू करवा रहे हैं कि कैसे नेता भीड़ बुलाते है, पर बाबा नहीं बुलाते फिर भी भक्त चले आते हैं। कैसे पैसे दे-देकर, बसें बुक कर के नेताओं के आयोजनों में उतनी भीड़ नहीं आती जबकि उससे कई गुना ज्यादा भीड़ बाबा को देखने के लिए पागल हुई है। इस पोस्ट के सामने आने के बाद लोग बाबा को ट्रोल करने लगे हैं। कुछ का कहना है कि बाबा अपने कार्यक्रम में भीड़ देखकर अहंकार में आ गए हैं।

Related Articles

Back to top button