ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

सिवनी में तेंदूपत्ता तोड़कर लौट रही महिला को बाघ ने दबोचा मौत

सिवनी। जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर बरघाट के जंगलटोला में एक महिला को बाघ ने अपना निवाला बना लिया। मंगलवार सुबह करीब 6-7 बजे के आसपास तेंदुपत्ता तोड़कर घर लौट रही एक 56 वर्षीय महिला को बाघ ने हमला कर मार डाला है। बाघ ने हमला करने के बाद महिला के शव का कुछ हिस्सा खा लिया है। वहीं महिला के धड़ से सिर को अलग कर दिया।

झाड़ियों के पास बाघ की मौजूदगी

जानकारी के मुताबिक, बाघ के हमले की सूचना मिलने पर घटनास्थल से कुछ दूरी पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। जबकि महिला के शव से करीब 4-5 मीटर की दूरी में झाड़ियों के पास बाघ की मौजूदगी रही। बाघ के हमले में महिला की मौत से क्षेत्र के ग्रामीण अकोशित हैं।

पत्‍ता बन गया मौत कारण

महिला नीरन बाई पति स्व. बाबूलाल राणा थी, जो आष्टा तेंदुपत्ता संग्रहण समिति के कल्याणपुर फड़ क्र. 2 के लिए तेंदुपत्ता संग्रहण करने 16 मई की सुबह जंगलटोला गांव से लगे जंगल में अन्य लोगों के साथ गई थी। तेंदुपत्ता तोड़कर जैसे ही महिला जंगल से बाहर निकली झाड़ियों में छिपे बाघ ने अचानक हमला कर दिया।

बरघाट पुलिस बल के साथ पहुंची

बहरई वन परिक्षेत्र अधिकारी संजय जम्भारे ने बताया कि घटना की सूचना मिली हैं। जिस क्षेत्र में बाघ ने महिला पर हमला किया हैं, वहां एकत्रित ग्रामीणों को नियंत्रित करने बरघाट पुलिस बल के साथ वन विकास निगम बरघाट परियोजना का अमला मौके पर पहुंच रहा है।। मौके पर पहुंचकर विस्तृत जानकारी दी जा सकेगी

Related Articles

Back to top button