ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मध्यप्रदेश

कटनी के विकास में केडीए निभाएगा महत्त्वपूर्ण भूमिका- वीडी शर्मा

 कटनी। कटनी विकास प्राधिकरण के नव नियुक्त अध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण के अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्यातिथि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व सांसद वीडी शर्मा रहे। प्रदेशाध्यक्ष की मौजूदगी में कटनी विकास प्राधिकरण कार्यालय पहुंचकर पूजन कर पदभार ग्रहण किया। जिसके बाद स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नव नियुक्त अध्यक्ष टोपनानी और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं सहित शहर के सामाजिक, व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने कहा कि केडीए कटनी के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि मिलकर नगर विकास में सहभागी बनेंगे। विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक ने कहा पार्टी ने कार्यकर्ता का सम्मान किया है और निश्चित ही इसका लाभ शहर को मिलेगा। विधायक संदीप जायसवाल ने भी मिलकर विकास करने की बात कही।

दिग्विजय के बयान पर प्रदेशाध्यक्ष ने साधा निशाना

कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने मीडिया से चर्चा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बयान पर कटाक्ष किए। एक दिन पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री कटनी आए थे और उन्होंने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा था। उसका जवाब देते हुए सांसद शर्मा ने कहा कि झूठ बोलने में उनको महारत हासिल है। उन्होंने कहा कि छल करने वाले और देशद्राेहियों के साथ खड़े होने वालों को प्रदेश की जनता जवाब जरूर देगी। उन्होंने कहा कि मप्र भाजपा के कार्यकर्ताओं का गढ़ है। यहां पर सरकार हर गरीब के साथ है और प्रदेश लोगों को आइना दिखाता रहा है और चुनाव में जनता फिर झूठ बोलने वालों को आइना दिखाएगी

इनकी भी रही उपस्थितिः

कार्यक्रम को बहोरीबंद विधायक प्रणय पांडेय, जबलपुर विधायक अशोक रोहाणी, महापौर प्रीति संजीव सूरी ने भी संबोधित किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता मेहरा, कलेक्टर अवि प्रसाद, एसपी अभिजीत रंजन सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के हितग्राहियों को लाभ का वितरण भी किया गया।

Related Articles

Back to top button