ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मध्यप्रदेश

आतंक और लव जिहाद का कॉकटेल, पहले बदला धर्म फिर हिन्दू लड़कियों से शादी कर उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए किया था मजबूर

मध्यप्रदेश में एनआईए और एटीएस के द्वारा हिरासत में लिए हिज़्ब-उत-तहरीर (HuT) के संदिग्ध आतंकियों ने रिमांड में हुई पूछताछ में बड़ा खुलासा किया हैं। उन्होंने बताया हैं कि आतंकियों ने हिन्दू लड़कियों से शादी कि थी और फिर उन्हें मुस्लिम धर्म अपनाने पर मजबूर किया था। उनके इस कन्फेशन से संदिग्ध आतंकियों के लव जिहाद कनेक्शन का भी खुलासा हुआ हैं।

पूछताछ में एनआई को पता चला हैं कि गिरफ्तार 16 में से 8 युवकों ने अपना धर्म परिवर्तन कर लिया था। उन्होंने हिन्दू से मुस्लिम धर्म अपना लिया था। दरअसल भोपाल से पकड़े गए 10 में से 5 युवकों ने इस्लाम कबूल लिया था। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने 3 अन्य राज्यों के युवकों को भी अपने जल में फांसकर हिन्दू से मुस्लिम में कन्वर्ट करा लिया था।

बता दे कि मध्य प्रदेश में 9 मई को एनआईए और एटीएस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हिज़्ब-उत-तहरीर (HuT) के 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया था। हिज़्ब-उत-तहरीर (HuT) एक अंतराष्ट्रीय इस्लामिक संगठन है। यह संगठन पूर्व में तहरीक-ए-खिलाफत के नाम से जाना जाता था। यह संगठन विश्व में खलीफा के शासन और शरिया कानून लागू करने का समर्थक है।

जानकारी मिली थी कि हिज़्ब-उत-तहरीर (HuT) संगठन भारत में गोपनीय रूप से मुस्लिम नौजवानों में खिलाफत की विचारधारा को फैलाने और संगठन का विस्तार करने के लिए काम कर रहा है। संगठन से जुड़े व्यक्ति विभिन्न देशों में हिंसक कृत्यों में शामिल रहे हैं। यह संगठन 50 से अधिक देशों में सक्रिय है और 16 देशों में प्रतिबंधित है।

Related Articles

Back to top button