ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

बेहटा घाट को पर्यटन स्थल बनाने के प्रस्ताव पर अमल नहीं, नौका विहार का हो सकता है एक अच्छा ठिकाना

भोपाल, बैरागढ़ में बड़ी झील किनारे को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना पर अमल नहीं हो पा रहा है। ग्राम बेहटा स्थित घाट पर देव प्रतिमाओं के विसर्जन पर रोक लगाने के बाद इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना बनी थी, लेकिन पर्यटन विकास निगम एवं नगर निगम के बीच समन्वय के अभाव में योजना पूरी नहीं हो सकी।

यहां से दिखता है बोट क्लब

बड़ी झील के इस छोर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की भरपूर संभावनाए हैं, लेकिन फिर भी काम नहीं हो पा रहा है। इस घाट पर हर साल बोट रेस होती है। यहां के युवा इसमें उत्साह के साथ भाग लेते हैं। यदि इसे स्थायी रूप से राजधानी के बोट क्लब की तरह विकसित किया जाए तो नागरिकों को अच्छा मनोरंजन केंद्र भी मिल सकता है। बोट क्लब भी बड़ी झील के किनारे ही बना हुआ है। बेहटा स्थित पुराने घाट से बोट क्लब का दृश्य नजर आता है।

एक छोर से दूसरे छोर तक चल सकती है नौका

यदि नगर निगम एवं पर्यटन विकास निगम मिलकर इसे बोट क्लब की तरह विकसित करते हैं तो यहां से इलेक्ट्रिक बोट का संचालन भी हो सकता है। यह बोट बैरागढ़ से सीधे सीएम हाऊस के पास बने बोट क्लब तक जा सकती है। नागरिकों को बोट से सफर करने का एक नया विकल्प भी मिल सकता है। यहां के संगठन भी लंबे समय से पर्यटन स्थल बनाने की मांग कर रहे हैं।

पूज्य सिंधी पंचायत के महासचिव माधु चांदवानी का कहना है कि बैरागढ़ को अच्छे पर्यटन स्थल की जरूरत है। एक समय पर्यटन विकास निगम से इसकी उम्मीद बंधी थी, लेकिन निगम ने योजना पूरी नहीं की। सिंधु समाज के उपाध्यक्ष हरीश मेहरचंदानी कहते हैं कि विकास की दृष्टि से यह एक बड़ी सौगात होगी। प्रशासन को इसे पूरा करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button