ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

अपने घरों में ही हर दिन धर्म से जुड़ी बैठक करते थे हिज्ब-उत-तहरीर के सदस्य

भोपाल। देश विरोधी गतिविधियों के चलते हाल ही में गिरफ्तार किए गए हिज्ब-उत-तहरीर (एचयूटी) के सभी 16 सदस्य अपने घरों में ही हर दिन लगभग एक घंटे की धर्म और अन्य विषयों से जुड़ी बैठक करते थे। इसे ‘दर्स’ कहा जाता था।

इसमें सनातन धर्म की विरोधी बातें भी होती थीं। नए लोगों को जोड़ने के लिए ये सभाएं की जाती थीं। यह भी पता चला है कि भोपाल में करीब एक दर्जन लोग और हैं, जो गिरफ्तार आरोपितों के संपर्क में थे। इनसे भी एटीएस पूछताछ कर सकती है। बता दें कि ये आरोपित 19 मई तक एटीएस की रिमांड पर हैं और इनसे पूछताछ की जा रही है।

अपने आवास पर सभा करने में यह खुद को ज्यादा सुरक्षित मानते थे। पहले से जुड़े सदस्यों के अलावा कुछ नए सदस्य भी शामिल होते थे। नया सदस्य पहले से जुड़े लोगों में से ही किसी का नजदीकी होता था। इस कारण उनकी गतिविधियां किसी को पता नहीं चलीं।

इनका सबसे अधिक जोर लोगों को बरगलाकर (ब्रेन वाश कर) कट्टर बनाने पर रहता था। बदल-बदलकर चैटिंग एप का उपयोग करने और अन्य संदिग्ध गतिविधियों के चलते उन्हें पुलिस की कार्रवाई का भी डर था।

इस कारण वह अपने घर में कोई हथियार नहीं रखते थे। सिर्फ एक सदस्य के यहां से एयर गन मिली है। जेहादी साहित्य इनके पास बहुत ज्यादा मात्रा में मिला है। एटीएस इनसे पूछताछ कर रही है। इसमें इनकी गतिविधियों के बारे में कुछ और जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button