ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मध्यप्रदेश

कैलाश विजयवर्गीय बोले कर्नाटक हार से थोड़ी निराशा मध्य प्रदेश में फिर बनेगी सरकार

रतलाम। हर प्रदेश में अलग-अलग मुद्दे होते हैं। कर्नाटक चुनाव के परिणाम को लेकर अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। हमें करीबी मुकाबला होने की उम्मीद थी इसलिए कुछ निराशा है। मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार फिर से बनेगी। यह बात भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने रविवार को मीडिया से चर्चा के दौरान कही।

पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी भी रहे मौजूद

इस अवसर पर विजयवर्गीय ने कहा कि अभी पूरे प्रदेश का दौरा कर रहा हूं। नेतृत्व परिवर्तन की संभावना पर इंकार करते हुए उन्होंने कहा कि ये सब बातें मीडिया में है। इसका कोई आधार नहीं है। प्रदेश में कमीशनखोरी जैसी कोई बात नहीं, कांग्रेस अपने सरकार बनाने का सपना देख रही है। इस दौरान विजयवर्गीय के साथ पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी, आरडीए अध्यक्ष अशोक पोरवाल सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।

दूसरी ओर पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा के पावर हाउस रोड निवास पर भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का स्वागत किया गया। पूर्व महापौर डागा द्वारा पुष्पमाला पहनाई गई तथा माहेश्वरी समाज, भाजपा कार्यकर्ता व क्षेत्रवासियों ने मोतियों की माला से स्वागत किया। सनातन सोशल ग्रुप के मुन्नालाल शर्मा, कुशाभाऊ ठाकरे मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा, पवन सोमानी, गोपाल काकानी, अर्चित डागा आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button